क्राइम

एलएनटी पाइप चोर सिग्रामपुर पुलिस के हत्थे चढ़े, पाइप के साथ वाहन पकड़ा

रिपोर्टर : भगवत सिंह लोधी
दमोह । आरोपीयो के कब्जे से एक पिकअप वाहन सहित अलग-अलग स्थानों से 27 क्विंटल 4 इंची साइज के पाइप पुलिस ने बरामद किए कीमत तीन लाख से अधिक बताई जा रही ।
जबेरा थाने की सिग्रामपुर पुलिस ने एलएनटी पाइप चोरों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है । एलएनटी पाइप चोरों के कब्जे से अलग-अलग स्थानों से 27 क्विंटल 4 इंच साइज के पाइप बरामद किए गए हैं जिसकी कीमत 355000 बताई जा रही है । चौकी प्रभारी एसआर रिछारिया ने बताया वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर एक पिकअप वाहन के साथ के साथ दो आरोपियों को अलोनी के जंगलों मैं दबिश देकर हिरासत में लिया गया था, आरोपियों के कब्जे से 9 क्विंटल 4 इंची पाइप पिकअप वाहन में लोड बरामद किए हैं जिनको रिमांड पर लेकर सख्ती पूछताछ की गई तो आरोपी सुरेंद्र पिता मूलचंद यादव उम्र 38 वर्ष सिंगपुर निवासी एवं राजेश पिता प्रमोद आदिवासी उम्र 28 वर्ष निवासी भजिया ने सिंगपुर स्कूल के पास व गुबरा सड़क किनारे से जल जीवन मिशन योजना के l&t पाइप पिकअप वाहन में लादकर तीन खेप चोरी की गई थी जिनको आलोनी के जंगलों एवं दमोह देहात थाना अंतर्गत खोजाखेड़ी बंसा के तुरकारी गांव के पास छुपा कर रखा हुआ था । सबसे पहले आलोनी के जंगलों में दबिश दी गई थी मौके से 9 क्विंटल 4 इंच पाइप एक पिकअप वाहन क्रमांक CG 13 D 7075 जप्त की गई जिसकी कीमत करीब दो लाख 50 हजार बताई जाती है वही आरोपियों के द्वारा दमोह देहात थाना खोजाखेड़ी 9 एवं तुरकारी गांव की पुलिया के पास से 9 क्विंटल यानी कि तीनों स्थान से 27 क्विंटल एलएनटी पाइप एवं पाइपों को ले जाने वाली पिकअप जप्त की गई है जिसकी कीमत करीब तीन लाख 55 हजार है। आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 451/22, 452/22, 453’/22 धारा 379 के तहत मामला दर्ज कर रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।
क्या था मामला
एलएनटी कंपनी के कटंगी निवासी मैनेजर के द्वारा 24 दिसंबर को सिग्रामपुर चौकी में रिपोर्ट दर्ज करते हुए शंका जाहिर की गई थी साइडों से भारी वाहन के द्वारा 30 क्विंटल एलएनटी पाइप चोरी किए गए हैं जिस पर मामला दर्ज करते हुए सिग्रामपुर पुलिस चौकी प्रभारी एसआर रिछारिया ने एक टीम गठित कर अज्ञात चोरों की पतासाजी शुरू की गई थी और 3 दिनों मैं चौकी प्रभारी के द्वारा एलएनटी पाइप चोरों के खिलाफ यह बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी एसआर रिछारिया, आरक्षक राममनोहर यादव, नारायण एनआरएस धर्मेंद्र की अहम भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button