नोहटा सेक्टर में संयुक्त बैठक का आयोजन, आगामी गतिविधियों की कार्य योजना तैयार
रिपोर्टर : भगवत सिंह लोधी
नोहटा । मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के निर्देशन में सेक्टर नोहटा एवं जबेरा की संयुक्त बैठक सर्वोदय पब्लिक मिडिल स्कूल नोहटा स्थल पर की गई। बैठक में ब्लॉक समन्वयक वंदना जैन के मार्गदर्शन में नवांकुर ग्राम जन कल्याण समिति नोहटा एवं स्वर्गीय श्री नन्हू सिंह पटेल समाज सेवी संस्था जलहरी की ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष सचिव, समिति प्रतिनिधि परामर्शदाता की उपस्थिति में वार्षिक कार्य योजना अनुसार प्रस्फुटन ग्राम में किए गए गतिविधियों की समीक्षा, आगामी माह में जल संरक्षण को लेकर सभी प्रस्फुटन ग्रामों में बैठक एवं गतिविधियां, स्वच्छता खुले में शौच को लेकर लोगों को जागरूक करना, प्रस्फुटन समितियों को जनभागीदारी से समग्र विकास की ओर लोगों को जनभागीदारी हेतु प्रेरित करना, एवं नवांकुर एवं प्रस्फुटन द्वारा किए गए कार्य गतिविधियों को पोर्टल पर अपलोड करना, समितियों के रिकॉर्ड को दुरुस्त करना सभी बिंदुओं को लेकर ब्लॉक समन्वयक द्वारा मार्गदर्शन देते हुए उत्कृष्ट कार्य कर अपने उद्देश्य की पूर्ति को करना ही मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद का सपना है जिससे हम सभी को मिलकर साकार करना है। बैठक में नवांकुर संस्था प्रतिनिधि गोपाल सिंह लोधी, मुल्तान सिंह लोधी, माधव प्रसाद यादव, जितेंद्र सिंह लोधी, परामर्शदाता घनश्याम सिंह लोधी, रूबी राय नेहरू युवा केंद्र समन्वयक के साथ समितियों के अध्यक्ष सचिव की उपस्थिति रही।



