आप पार्टी ने किया जनसंपर्क लोगों को आम आदमी पार्टी की रीति नीतियों और विभिन्न योजनाओं से कराया अवगत, पंपलेट बांटे
रिपोर्टर : नरेन्द्र राय
रायसेन । रविवार को नए वर्ष 2023 के उपलक्ष्य में आम आदमी पार्टी नगर मंडल ने लोगों पंपलेट बांटकर आप पार्टी की रीति नीतियों और योजनाओं से अवगत कराया। युवाओं और आम नलोगों से कहा कि आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करें और पार्टी को मजबूती प्रदान करें । आम आदमी पार्टी गरीबों मजदूरों और आमजनों सर्वहारा वर्ग के लिए ढेर सारी योजना लेकर आई है । दिल्ली, पंजाब और गुजरात के बाद मध्यप्रदेश में भी आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी । लोग इस पार्टी से जुड़कर अपना भविष्य बना रहे हैं । आम आदमी पार्टी लोगों को मुफ्त योजनाओं का लाभ देगी ।जनसंपर्क करने वालों में आम आदमी पार्टी नेता संदीप सिसोदिया, संतोष चौकसे नरवर आप के नेता प्रदीप मिर्धा, अमित श्रीवास्तव, मोंटी भाई, रोमी भाई, शैलेन्द्र धवड़े, रघुवीर सिंह राजपूत, राहुल गौर सहित कई कार्यकर्ता नेता शामिल हुए। रामलीला मेले सहित रविवार के साप्ताहिक हाट बाजार में भृमण करता हुआ लोगों व्यापारियों को पंपलेट बांटे दुकानदारों को समझाइश दी और पार्टी की रीति नीति और सिद्धांत सहित योजनाओं के बारे में बताया । पार्टी के नेता संदीप सिसोदिया ने बताया कि जिले की सांची, भोजपुर, बरेली उदयपुरा, सिलवानी बेगमगंज में पार्टी अपने प्रत्याशी खड़े करेगी। साथ ही प्रदान करेगी। मालूम हो कि आम आदमी पार्टी के दस्तक जोरदार देने में जुटी हुई है। भाजपा कांग्रेस सहित समाजवादी पार्टी बसपा में उथल-पुथल मच गई है । जो तेजी से आम आदमी पार्टी में भविष्य देखकर जुड़ रहे हैं । वही आप पार्टी को मध्य प्रदेश का भविष्य बताया।



