मध्य प्रदेश

जल जीवन मिशन को सफल बनाने के लिए महिलाओं को किया गया जल परीक्षण के लिए सशक्त

रिपोर्टर : भगवत सिंह लोधी
दमोह । पथरिया ब्लाक के ग्राम पंचायत किशनगंज में पिरामल फाउंडेशन के गांधी फलों दीक्षा द्वारा पीएसपी की गतिविधि को पूरा करते हुए गांव में जल जीवन मिशन के लिए लगातार काम किया जा रहा है.इसी कड़ी में गांव में लगातार 15 दिन से दीक्षा द्वारा निवास करके सामुदायिक भागीदारी को सुनिश्चित किया जा रहा है. जिसमें समय-समय पर सामुदायिक बैठक की गई, जिसमे जल जीवन मिशन को सफल बनाने बाली महत्वपूर्ण बिंदुओं जैसे 10 प्रतिशत अंशदान, श्रमदान, जल परीक्षण, जल संरक्षण, महिलाओं की भागीदारी पर चर्चा की गई. इन चर्चाओं में समय-समय पर जन अभियान परिषद से डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर सुशील नामदेव, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर उमाशंकर उपाध्याय एवं ग्राम सचिव जगदीश पटेल, सरपंच सहित जल समिति से मुकेश पांडे एवं उनके अन्य साथी मौजूद होते रहे.गांधी फलों के 15 दिनों से चल रहे कम्युनिटी इमर्शन के इस प्रोसेस में महिलाओं के साथ मोहल्ला मीटिंग करके जल परीक्षण का प्रशिक्षण दिया गया और 10 प्रतिशत अंशदान के महत्व की बात रखी गई. जल में मौजूद रसायन से होने वाली बीमारियों के बारे में महिलाओं को अवगत कराया गया. गांव की महिलाओं को समूह बनाकर जल परीक्षण के लिए तैयार किया गया. जोकि फील्ड टेस्ट किट के माध्यम से समय-समय पर अपने गांव का जल परीक्षण करते हुए गांव की भूजल वृद्धि का प्रयास करती रहेंगी। वर्तमान में स्कूल परिसर में रेन वाटर हार्वेस्टिंग के स्ट्रक्चर को तैयार किया जा रहा है. जिसमें समय-समय पर जल संरक्षण पर हुए जागरूकता कार्यक्रम महत्वपूर्ण योगदान निभाते हैं।

Related Articles

Back to top button