ऐतिहासिक आयोजन होगा विरागोदय महामहोत्सव : मंत्री गोविंद सिंह
रिपोर्टर : भगवत सिंह लोधी
दमोह, पथरिया । मध्यप्रदेश प्रदेश सरकार के राजस्व एवं परिवहन मंत्री एवं जिला प्रभारी गोविंद सिंह राजपूत से मिली विरागोदय तीर्थ आयोजन समिति, जिले के इतिहास में होने वाले सबसे बड़े आयोजन जिसमे 350 जैन साधु संतों के साथ देश विदेश से 10 लाख से श्रद्धालुओं का आगमन होगा जिसकी प्रशासनिक एवं शासन व्यवस्था के संबंध में मंत्री से विस्तृत चर्चा हुई जिसमें मंत्री गोविंद सिंह ने आगमन की स्वीकृति प्रदान की एवं मध्यप्रदेश शासन की हर संभव मदद के लिए आश्वासन दिया।
विरागोदय मीडिया प्रभारी रोहित जैन ने बताया मंत्री जी ने आने की अनुमति के साथ साथ जिला कलेक्टर को भी फोन पर आदेशित किया एवं महोत्सव को मध्यप्रदेश सरकार का कार्यक्रम समझकर सभी शासकीय सुविधाएं दिलाने के प्रयास करे । प्रशासनिक व्यवस्था संयोजक राजेश कुबेर के साथ संतोष दुबे वरिष्ठ नेता, सुंदरलाल विश्वकर्मा, राजू सतभैया, कपिल दुबे, मनोज सासा, नवीन फट्टा, पिंटू जैन, सोनू आदि समिति सदस्यों ने आमंत्रित किया।



