पर्यावरणमध्य प्रदेश
असहनीय भीषण गरमी से लोगो की बेचैनी बढी, पंखे कूलर उगल रहे है गरम हवा

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । इन दिनो ग्रीष्म ऋतु के चरमोत्कर्ष पर होने से यहां भीषण असहनीय गरमी पड रही है लोग बढे हुए तापमान से विचलित व परेशाान है तेज गरमी से बचाव के तमाम कृत्रिम उपाय असफल साबित हो रहे है कूलर पंखो से ठंडी हवा की जगह गरम हवा की लपटें निकल रही है लोग तेज धूप मे बाहर निकलना सफर करना मुनासिब नही समझ रहे है मजबूरी मे लोग गरमी से बचाव का एक मात्र उपाय सफेद तौलिये से मुंह ढंक कर व जेब में कच्ची प्याज रखकर चल रहे है सडकें भी सूरज के गरम तेज तेवर से लाल हो रही है जिन पर चलना किसी परीक्षा से कम नही है लोगो को ठंडे पानी के साथ साथ पेडो की शीतल छांव का सहारा भा रहा है फिलहाल लोग अभी भीषण गरमी की चपेट में हैं।



