मध्य प्रदेशमनोरंजन

घटेरा हाई स्कूल प्रांगण में मनाया गया आनंद उत्सव

रिपोर्टर : भगवत सिंह लोधी
जबेरा । घटेरा शासन के आदेश अनुसार 14 से 28 जनवरी तक आनंद विभाग के अंतर्गत आनंद उत्सव के तहत कार्यक्रम का आयोजित किया जा रहा है, जिसके तहत ग्राम पंचायत घटेरा में आनंद उत्सव कार्यक्रम मंगलवार को मनाया गया । जनपद पंचायत जबेरा के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत घटेरा हाई स्कूल प्रांगण में आनंद उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें पतंगबाजी, रस्साकसी, कुर्सी दौड़, बोरा दौड़, गोला फेंक, क्रिकेट, फुटबॉल आदि खेलो का आयोजन किया गया। शासन की ओर से आनंद उत्सव कार्यक्रम का आयोजन करने के आदेश दिए थे जिसके बाद ग्राम पंचायतों में आयोजित होने वाले आनंद उत्सव उत्सव में खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए घटेरा सरपंच राघवेंद्र सिंह (गुड्डू ठाकुर) ने कहा कि शासन की ओर से आनंद उत्सव लोगों को आनंद देने के लिए शुरु किया गया है लोगों को इसमें शामिल होकर आनंद लेना चाहिए। जन शिक्षक रघुवीर प्रसाद अहिरवार ने कहा कि इस उत्सव का मकसद बच्चों को मानसिक तनाव से दूर करना है साथ ही खेल से बच्चों का शारीरिक विकास होता है बच्चों में छिपी खेल प्रतिभाएं उभर कर सामने आती हैं खेल प्रतियोगिताओं जो भी इसमें भाग लेगा वह तनावमुक्त रहता है। घटेरा हाई स्कूल में आयोजित हुए आनंद उत्सव में बच्चों ने बढ़चढ़ भाग लिया और आनंद उठाया वहीं उपस्थित अतिथियों ने बच्चों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया।
इस दौरान घटेरा सरपंच राघवेंद्र सिंह, गुड्डू ठाकुर, हाई स्कूल प्रभारी प्राचार्य सुरेंद्रकुमार जैन, जनशिक्षक रघुवीर प्रसाद अहिरवार, शिक्षक प्रमोद खरे, अनरथ सिंह सहित शिक्षक शिक्षिकाओं एवं ग्रामीणों की उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button