मध्य प्रदेश

सेंट थॉमस स्कूल में यातायात जागरुकता को लेकर चित्रकला एवं निवन्ध प्रतियोगिता की आयोजित

उदयपुरा थाना प्रभारी एम एल भाटी की पहल
रिपोर्टर : मिथलेश मेहरा
उदयपुरा । रायसेन जिले के पुलिस कप्तान विकास कुमार शाहबाल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृत मीणा के निर्देशन पर उदयपुरा थाना प्रभारी एमएल भाटी ने सेंट थॉमस स्कूल पहुँचकर यातायात सड़क सुरक्षा को लेकर चित्रकला एवं निवन्ध प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। छात्र-छात्राओं के द्वारा यातायात को लेकर सुंदर कलाकृतियों को बनाया गया तो वही निवन्ध लेखन भी किया । इस प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्र- छात्राओं में प्रतिभा बढ़ाने के साथ सड़क पर किस तरह वाहन चलाए सड़क नियमो का कैसे पालन करे यह सुरक्षा की दृष्टि से अवगत कराया गया। थाना प्रभारी एमएल भाटी के द्वारा छात्र-छात्राओं को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार भी वितरित किए गए, थाना प्रभारी के साथ प्रधान आरक्षक राजेन्द्र यादव, आरक्षक नारायण भार्गव एवं सेंट थॉमस स्कूल का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

Related Articles

Back to top button