मध्य प्रदेश

खंड स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न

सिलवानी । मंगलवार को तहसील कार्यालय सिलवानी में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति हेतु रायसेन के द्वारा जारी निर्देशों के कम में पालन में खंड स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति सिलवानी की बैठक आयोजित की गई ।
बैठक में एसडीएम रवीश श्रीवास्तव, एसडीओपी राजेश तिवारी, एसडीओ लोनिवि सतीश चितवार, तहसीलदार रामजीलाल वर्मा, वन परिक्षेत्र अधिकारी पश्चिम महेन्द्र पालेचा, बीईओ नरेशकुमार रघुवंशी, नायब तहसीलदार जैथारी / प्रतापगढ अनीश धाकड़, थाना प्रभारी भारतसिंह, सिलवानी नगर परिषद सीएमओ सुनील जैन उपस्थिति में बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।।
सिलवानी से गैरतगंज मार्ग पर जमुनिया घाटी के “ब्लैकस्पॉट” सुपर एलीबेशन की व्यवस्था दुरूस्त करना, MPLRDC को नियमों को यातायात मार्ग पर लिखा जाना, राजमार्ग से मिलने वाले ग्रामीण मार्ग जमुनिया से चंदनपिपलिया सिलवानी से बम्होरी सिगपुर, सिलवानी से सियरमऊ मार्ग पर रम्बल स्ट्रीट बनाना, मार्ग में कट पॉइन्ट पर अत्याधिक मात्रा में झाड़िया आ गई है जिसमें मार्ग को देखना यातायात करने समय संभवद नही होता है झाड़ियों की सफाई / कटाई का कार्य करना, यातायात में वाधित मार्ग पर रखा हुआ सामान अतिक्रमण हटाना, सभी शिक्षण संस्थानों (शासकीय / अशासकीय / स्कूल / कॉलेज) में यातायात के नियमों को समझाना, समस्त दो पहिया वाहन चालक एवं पीछे बैठे हुए व्यक्ति जिन्हें पीलियन राईडर कहा जाता है अतः दो पहिया वाहन चालक एवं पीलियन राइडर अनिवार्य रूप से हेलमेट धारण करे इस हेतु अधिक से अधिक हेलमेट धारण करने हेतु प्रचार -प्रसार कर जागरूक करे। एवं चालानी कार्यवाही करे। मंडी में आने जाने वाले ट्रक व ट्रेक्टर ट्रालियों एवं छोटे मोटे मालवाहक वाहनों पर रेडियम – रिफ्लेक्टर लगाना सुनिश्चित करे। तहसील स्तर के समस्त मार्गो पर हो ओवर एवं लोडिंग वाले वाहनों की सामूहिक वाहन चेकिंग कर चालानी कार्यवाही किया जाना सुनिश्चित करे।, आवारा पशुओं द्वारा आवागमन में वांधा पहुचानें वाले दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पशुओं के सींग में रेडियम लगाया जाना व नगरपालिका द्वारा आवारा पशुओं को गौशाला भेजना सुनिश्चित करे। व ऐसे मालिकों पर कार्यवाही करे जो जानबूझकर मवेशीओं को रोड पर छोड़ जाते है, जिससे जनहानि होती है। नगर के ऐसे स्थल जहां सड़क पर पानी का भराव होता है स्थल का चयन कर एवं पानी निकासी का कार्य हेतु योजना तैयार करना ।

Related Articles

Back to top button