अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की घटना स्थल पर मौत, पत्नी और बच्ची घायल

रिपोर्टर : आशीष रजक
उदयपुरा । श्री राम नाम जप यज्ञ अनघोरा से अपने ग्राम नोनिया बरेली लौट रहे युवक को बारह के आसपास अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी दी। जिससे उसकी मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को ग्राम अनघोरा में श्री राम नाम जप यज्ञ से लौटते समय
रामपाल आदिवासी उम्र लगभग 35 वर्ष निवासी नोनिया बरेली अपनी बच्ची और पत्नी के साथ वापस नोनिया बरेली जा रहे थे। लौटते समय ग्राम बारह के आसपास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिसके चलते रामपाल आदिवासी की मौके पर मौत हो गई। मृतक की पुत्री अदिति आदिवासी उम्र लगभग 3 वर्ष एवं मृतक की पत्नी राम lसिया बाई उम्र लगभग 30 वर्ष को मामूली चोटें आई। मृतक रामपाल आदिवासी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उदयपुरा लाया गया जहां डॉक्टरों की टीम ने मृतक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा।
पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है।



