मध्य प्रदेश

सरस्वती शिशु मंदिर के भैया दीपक पाल का आर्मी में हुआ चयन विद्यालय परिवार ने दी बधाई

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । नगर के सरस्वती विद्या मंदिर के भैया दीपक पाल का आर्मी में चयन हुआ, दीपक पाल पिता कोमलसिंह पाल निवासी मड़खेड़ा टप्पा, की इस उपलब्धि पर आज विद्यालय में भैया का तिलक करके स्वागत किया । विद्यालय के प्राचार्य प्रकाश शर्मा एवं आचार्य परिवार ने बधाई शुभकामनाए दी, भैया ने इस उपलब्धि का श्रेय विद्यालय परिवार को दिया और कहा कि मैंने घर पर ही स्वाध्याय करके इस उपलब्धि को प्राप्त किया विद्यालय परिवार का मार्ग दर्शन ही सर्वोपरि रहा। भैया ने बताया कि मैंने कक्षा अरुण से 12वी तक विद्यालय में अध्ययन किया 2020 में 12वी की परीक्षा उत्तीर्ण की ।

Related Articles

Back to top button