मध्य प्रदेश

रविदास जयंती के उपलक्ष्य में हजारों लोगों के साथ 65 किमी लंबी जन जागरण विशाल वाहन रैली निकाली

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
जबेरा । जबेरा विधानसभा में संत रविदास जयंती पर जगह जगह कार्यक्रमों का आयोजन होता है, जयंती के एक दिन पूर्व जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि विनोद राय के नेतृत्व में विधानसभा में पहली बार हजारों की संख्या में वाहन रैली कटाव घाट से तेंदूखेड़ा संत रविदास जयंती के उपलक्ष्य में विशाल वाहन रैली निकाली गई जो कटाव घाट से सिग्रामपुर, जबेरा, कलेहरा, मांडनखेड़ा, तेजगढ़, हररई, पाजी, पिडरई होती हुई तेंदूखेड़ा में संत रविदास मन्दिर पहुंची, कटाव घाट से 65 किमी लंबी विशाल वाहन रैली में हजारों की संख्या में जबेरा और तेंदूखेड़ा से लोग शामिल हुए तेंदूखेड़ा में संत रविदास मन्दिर में विराजमान संत रविदास जी की मूर्ति पर समाजसेवी विनोद राय ने माल्यार्पण कर पूजन अर्चन किया इसके बाद वाहन रैली में जबेरा 56 विधानसभा क्षेत्र से शामिल हुए सभी का आभार जताया।

Related Articles

Back to top button