एनएच 45 पर यात्री बस पलटी, 6 यात्रियों को आई मामूली चोट
भोपाल। मंगलवार को भोपाल से तेंदूखेड़ा चलने वाली आरिफ बस सेवा की बस राष्ट्रीय राजमार्ग 45 (NH 45) बिनाका के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में 6 यात्रियों को आई मामूली चोट। सभी घायलों को ओबेदुल्लागंज अस्पताल भेजा गया, गौहरगंज पुलिस के इलाके में बाढ़ आ गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार इन्द्र प्रस्थ ढाबा के पास में एक बस ड्राइवर की झपकी लगने के कारण बस पलट गई। बस में लगभग 30 यात्री सवार थे। जिनमें से 6 से 7 लोगों को मामूली चोट लगी है। 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। रायसेन जिले के बिनेका के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 45 पर आरिफ सर्विस के बस ड्राइवर को झपकी आ गई। जिस वजह से बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में सवार 30 यात्रियों में से 6 यात्रियों को मामूली चोट लगी है। वहीं घटना के दौरान अफरा-तफरी मच गई। बस भोपाल से तेंदूखेड़ा, गाडरवारा जा रही थी। इसी दौरान यह हादसा हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को ओबैदुल्लागंज अस्पताल पहुंचाया।



