मध्य प्रदेशहेल्थ

आयुष्मान विभाग का निशुल्क चिकित्सा मेगा शिविर सम्पन्न

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी

दमोह । जनपद पंचायत जबेरा के ग्राम चंडी चौपरा मे आयुष्मान विभाग मध्यप्रदेश शासन द्वारा निशुल्क आयुष चिकित्सा मेगा शिविर का आयोजन हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि सुजानसिंह दीवान, चंद्रभान सिंह, कमल चंद सिंघई विशिष्ट अतिथि के रूप में देवेंद्र सिंह शिक्षक, सचिन मोदी द्वारा धनवंतरी भगवान की प्रतिमा के सामने दीपक जलाकर शुभारंभ किया गया । मुख्य अतिथि सुजान सिंह ने बताया आयुष विभाग की दवाइयां जरूर धीरे से काम करते हैं लेकिन रोग को जड़ से खत्म कर देती हैं निशुल्क शिविर में 314 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया जिसमें सबसे ज्यादा मरीज बात रोग एवं चर्म रोग के मिले । दीवान चंद्रभान सिंह एवं अन्य लोगों ने भी अपने विचार रखे । कार्यक्रम में  हर्षवर्धन सिंह राजपूत गोपाल, ठेकेदार भगवत सिंह, महेंद्र सिंह, सौरव मोदी, भगवती मानव कल्याण संगठन से विनोद सिंह, नरेंद्र सिंह, पदम सिंह क्षेत्र वासियों की उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button