विकास यात्रा में कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी संवाद के माध्यम से दी
रिपोर्टर : कमलेश अवधिया
सांईखेडा । म.प्र. जन अभियान परिषद् ब्लॉक सांईखेडा सेक्टर -02 पिपरिया कलां में विकास यात्रा विधान सभा गाडरवारा विकास यात्राओं का आयोजन ग्राम पंचायत पीपरपानी, टूईयापानी, झिरिया माता, टेकापार,, पिपरिया कला,, सोकलपुर में हुआ ।
इस अवसर पर पूर्व विधायक गोविन्द सिंह, पूर्व विधायक साधना स्थापक, जिला पंचायत सदस्य ऋचा स्थापक,, जनपद अध्यक्ष छत्रपाल सिंह,वरिष्ठ समाजसेवी धर्मपाल, गौरीशंकर खेमरिया, मंडल अध्यक्ष कीरत सिंह, वरिष्ठ समाजसेवी संध्या तोमर, वीरेंद सिंह, किसान मोर्चा से मोहरकान्त, ब्लॉक समन्वयक राममोहन रघुवंशी, नवांकुर संस्था से सत्यपाल राजपूत, सहाबसिंह लोधी, परामर्शदाता हेमन्त पटेल,, हर्षित राजपूत, सपना, CMCLDP छात्र राहुल केवट , धमेन्द्र लोधी , भगवानदास लोधी, अरविद राजपूत , इन्दनारायण गुर्जर , मोहितसिंह उपस्थित रहे। विकास यात्रा मे सभी जगह कन्या पूजन आयोजित किये गए, सभी जगह भूमि पूजन के कार्यक्रम आयोजित हुए। पीपरपानी मे पौधारोपण हुआ आगे भी सभी ग्राम पंचयतो मे पौधारोपण हुए टुईयापानी पंचायत मे महिलाओं नें नशा मुक्ति ग्राम बनाने का संकल्प लिया। ग्राम सोकलपुर मे छोटे बच्चो दुरा नशा मुक्ति पर नुककड़ नाटक का आयोजन किया गया, विकास यात्रा मे जन प्रतिनिधियों दुरा शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी, संवाद के माध्यम से दी गई।



