क्राइम

तेज रफ़्तार कार ने पुलिस कर्मियों को मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा घायल

रिपोर्टर : पवन सिलावट
बरेली, रायसेन । सोमवार की रात्रि में तेज रफ़्तार कार ने ड्यूटी पर तैनात दो पुलिस कर्मियों को जोरदार टक्कर मारी दी, जिससे एक पुलिस कर्मी का घटना स्थल पर ही पैर कट गया और इलाज के दौरान मौत हो गई। दूसरा पुलिस कर्मी का इलाज चल रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बरेली थाने में सेवाए दे रहे एसएएफ जवान राजेन्द्र यादव एवं हरिसिंह ड्यूटी के दौरान टाकीज़ चौराहे बरेली पर सड़क किनारे आग तापने बैठे हुए थे। रात्रि लगभग 1: 30 बजे भोपाल की ओर से आ रही कार क्रमांक एमपी 04 ईए 5684 ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे घटना में राजेन्द्र यादव की मौके पर एक पैर शरीर से अलग हो गया और हरिसिंह घायल हो गया। जिन्हे सिविल हॉस्पिटल ले जाया गया, जहा इलाज के दौरान राजेन्द्र यादव की मौत हो गई हुई। हरिसिंह पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल का इलाज किया जा रहा है।
बताया जाता है कि कार में तीन सवार थे जो तीनों ही शराब के नशे में थे। कार सवारो को पुलिस ने पकड़ा।
घटना बीती देर रात लगभग 1.30 बजे टाकीज़ चौराहे बरेली की है। बरेली पुलिस ने किया मामला दर्ज शव को पीएम के लिए मरचुरी में रखा गया है।

इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृत मीणा ने बताया कि घटना रात 1 बजे की है जब पुलिसकर्मी गश्त पर थे, वो आग से हाथ ताप रहे थे तभी एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी, जहां हेड कॉन्स्टेबल राजेन्द्र यादव का एक पैर धड़ से अलग हो गया। इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। वहीं घटना के बाद गाड़ी में सवार तीन लोगों को पकड़ लिया गया है। जिनका मेडिकल कराने के बाद उनके नशे में होने की बात सामने आई है। तीनों कार सवारों पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button