डाक्टराें ने काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन, गुरुवार को सुबह व दो घंटे काम बंद रखा डॉक्टरों ने नारेबाजी कर किया विरोध प्रदर्शन

रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। 17 फरवरी शुक्रवार को सभी शासकीय डाॅक्टर हड़ताल पर चले जाएंगे। मालूम हो कि बुधवार काे शासकीय डाक्टराें ने काली पट्टी बांधकर मप्र चिकित्सक संघ जिला ईकाई बैनर के तले विराेध प्रदर्शन किया। चिकित्सा व्यवस्था में सुधार के लिए आंदाेलन कर रहे ये डाॅक्टर 16 फरवरी गुरुवार काे सुबह दाे घंटे काम नहीं किया।केवल बहुत जरूरी हाेने पर ही मरीजों को देखा । 17 फरवरी को सभी शासकीय डाॅक्टर हड़ताल पर चले गए हैं।
शासकीय चिकित्सक महासंघ के संयोजक व जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ दिनेश खत्री, डॉ अनिल ओढ़ मेडिकल अधिकारी, डॉ डाॅ दीपक गुप्ता, डॉ यशपाल सिंह बाल्यान डॉ विनोद परमार ने बताया आंदोलन के पहले दिन बुधवार काे जिलेभर के अस्पतालों में डॉक्टरों ने काली पट्टी बांधकर काम किया। 16 फरवरी को रायसेन जिले की समस्त सरकारी जिला चिकित्सालय, सिविल हॉस्पिटल और प्राइमरी स्वास्थ्य केंद्र में सुबह दस बजे से बारह बजे तक हड़ताल रही । इसमें सभी रुटीन काम ओपीडी, ओटी, राउंड, एग्जाम, काउंसिलिंग, शैक्षणिक कार्य बंद रहे। मरीज के लिए इमरजेंसी हाेने पर उसकी जांच हाे सकी ।
हड़ताल भी समर्थन भी मिल रहा…
जिले के चिकित्सकाें व इनसे संबंधित एसोसिएशन ने नैतिक समर्थन का पत्र दिया। आईएमए और नर्सिंग होम एसोसिएशन रायसेन बने समर्थन में काली पट्टी बांधने का निर्णय लिया। नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन, होम्योपैथिक चिकित्सक संघ और एमआर यूनियन ने भी समर्थन दिया।



