विकास यात्रा विधायक ने दो करोड़ 40 लाख रू के कार्यो का किया लोकार्पण तथा शिलान्यास
विधायक रामपालसिंह ने ग्राम पंचायत छींद से किया विकास यात्रा का शुभारंभ
सिलवानी । विकास यात्रा के तेरहवे दिवस सिलवानी विधानसभा की ग्राम पंचायत छींद के ग्राम पौड़ी से विधायक रामपालसिंह द्वारा कन्यापूजन और दीप प्रज्जवलन कर शुभारंभ किया गया। विकास यात्रा पोड़ी से प्रारंभ होकर चैनपुर, गुटोरी, चरगवा टोला, चरगवा स्कूल, जामनझिरी, जौहर होते हुए अन्य ग्रामों में पहुंची। इस दौरान विधायक रामपालसिंह द्वारा लगभग दो करोड़ तीस लाख रू के विकास कार्यो का लोकार्पण तथा शिलान्यास किया गया। साथ ही अनेक हितग्राहियों को योजनाओं के लाभ वितरित किए गए।
विधायक रामपाल सिंह ने ग्राम पौंडी में आयोजित कार्यक्रम में कन्या पूजन और दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा ग्रामीणों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यो की जानकारी दी। विधायक रामपालसिंह ने ग्राम चंदपुरा में राशि 42.25 लाख रू, ग्राम सर्रा में राशि 48.31 लाख रू, पोंडी में राशि 41.70 लाख रू, ग्राम छींद में राशि 5.13 लाख रू से स्वीकृत विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलायंस किया गया। साथ ही उपस्थित छात्राओं को प्रमाण पत्र तथा हितलाभ भी वितरित किए गए। इसके पश्चात ग्राम गुटोरी में आयोजित कार्यक्रम में ग्राम चैनपुर में राशि 62.83 लाख रू, ग्राम गुटोरी में राशि 38.76 लाख रू से स्वीकृत विकास कार्यों का शिलायन्स किया गया। उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना, लाड़ली बहना योजना, जल जीवन मिशन, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना तथा क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यो का उल्लेख किया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष दीपक रघुवंशी, विधायक प्रतिनिधि विभोर नायक, ज़िला पंचायत सदस्य राकेश उईके, अनु जाति मण्डल अध्यक्ष रवि माण्डरे सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे।




