धार्मिक

तीन दिवसीय शिव प्राण प्रतिष्ठा, केदारनाथ धाम में 20 फरवरी से

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास

जबलपुर । जबलपुर जिले के धनवंतरि नगर में शोभायात्रा के साथ होगा आगाज, जबलपुर पुरम केदारनाथ धाम शिव आराध्य विहार धनवंतरी नगर स्थित रजिस्ट्री आफिस के समीप तीन दिवसीय शिवपुराण व प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन सोमवार 20 फरवरी से सुबह प्रारंभ किया जा रहा है। इस आयोजन के मुख्य यजमान राकेश साहू, सुबोध साहू, आशीष साहू एवं विजय साहू ने मीडिया को बताया कि 20 फरवरी को प्रात: 8 बजे नर्मदा पूजन से कार्यक्रम की शुरुआत की जायेगीं । वही सुबह 10 बजे से कलश शोभा यात्रा के साथ देव आव्हान किया जाएगा। व 21 फरवरी मंगलवार को अधिवास देव पूजन होगा और 22 फरवरी बुधवार को प्राण प्रतिष्ठा हवन व भंडारे का आयोजन किया जायेगा । इस धार्मिक नगरी के आयोजन में आयोजक समिति ने भक्तगण से अनुरोध हैं किया है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित हो कर पुन्य लाभ अर्जित करे। और बाबा केदारनाथ धाम के दर्शन प्राप्त करे।

Related Articles

Back to top button