मध्य प्रदेश

सहकारी समिति के सभापति अटल बिहारी बाजपेयी ने कलेक्टर को दिया शिकायत पत्र

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान | तहसील क्षेत्र ढीमरखेड़ा के अंतर्गत आने वाली सहकारी समिति मुरवारी के सेल्समैंन की अनियमितता की शिकायत सहकारी समिति के सभापति अटल बिहारी बाजपेयी ने कलेक्टर से किया। शिकायत पत्र में सहकारी समिति के सभापति अटल बिहारी बाजपेयी के द्वारा लिखा गया कि तहसील ढीमरखेड़ा के अंतर्गत कई शासकीय सहकारी सोसायटी समितियां हैं उपरोक्त समितियों के प्रबंधकों द्वारा घाटा दिखाकर के समितियों को डिफॉल्ट बता दिए हैं और दूसरों के नाम पर खरीदी विक्रय केंद्र संचालित कर रहे हैं कुछ समितियों ने फायदा देखकर राशियां भी जमा कर दी है जिन समितियों के द्वारा राशियां जमा नहीं की गई समितियां डिफाल्टर कर दी गई हैं। उन समितियों से राशियां वसूल किया जाना नितांत आवश्यक है समितियों के द्वारा अमानत में ख्यानत किया गया है इसी प्रकार ग्राम मुरवारी के सेल्समैन द्वारा अपना काम ईमानदारी से ना करते हुए दो-तीन महीने का खाद्यान्न वितरण रोककर हेराफेरी की जा रही है। डिफॉल्ट समितियों से राशि वसूली करते हुए सेल्समैन की जांच करते हुए खाद्यान्न वितरण प्रत्येक माह करवाते हुए दोषी कर्मचारियों के विरुद्ध उचित एवं वैधानिक कार्यवाही होनी चाहिए ऐसा सहकारी समिति के सभापति अटल बिहारी बाजपेयी ने शिकायत पत्र में कलेक्टर से मांग की। सूत्रों ने बताया कि समिति प्रबंधक की मिलीभगत से सेल्समैन के हौसले बुलंद होते नजर आ रहे हैं। वही मुरवारी समिति डिफॉल्ट है उससे राशि वसूल की जानी चाहिए नहीं तो समिति प्रबंधक के विरुद्ध एफआईआर की जानी चाहिए।

Related Articles

Back to top button