क्राइम

विवाह समारोह से लौट रही बस लिंगा चौराहे पर पलटी, 3 की मौत, 18 घायल

नरसिंहपुर । गुरुवार की रात्रि में नरसिंहपुर के करेली थाना क्षेत्र के लिंगा के पास नेशनल हाईवे 44 पर चौरसिया ट्रैवेल्स की बस क्रमांक MP17 P 0286 डिवाइडर से टकरा कर पलट गई।इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। वही 18 घायल, 6 गम्भीर हालत में जिनको जिला अस्पताल में भर्ती की जांच की गई है। बस सतधारा बरमान से वापस बाँसखेड़ा गाडरवारा जा रही थी ।
मृतक की पहचान कार्तिक गुर्जर 16 वर्ष, पहलवान सराठे 60 वर्ष, उदयराम ठाकुर 55 वर्ष तीनों बांसखेड़ा थाना साँईखेड़ा के निवासी है । घटना की जानकारी मिलते ही पर करेली थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ पहुंचे और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराएं।
बताया जा रहा है कि सभी लोग बस से बांसखेड़ा से सतधारा शादी में शामिल हुए थे, वहां से लौटने के समय यह हादसा हुआ था। अभी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button