मनोरंजन
कुष्ठ विकृति बचाव शिविर का हुआ आयोजन
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह। जिला प्रशिक्षण केंद्र में कुष्ठ रोग से आई विकृति के बचाव हेतु विकृति बचाव शिविर सीएमएचओ डॉ. संगीता त्रिवेदी एवं जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ. रीता चटर्जी के निर्देशन में महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर आयोजन का शुभारंभ हुआ जिसमें फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. रजनीश गांगरा व डॉ. प्रीति ठाकुर ने विकृति से बचाव एवं जल तेल उपचार के बारे में बताया। बीएस ठाकुर व जीपी अहिरवाल ने कुष्ठ रोग के लक्षणों एवं भ्रांतियों की जानकारी दी, एनएमए केआर पांडे व एचके कौरव ने बहु औषधि उपचार के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस मौके पर कुष्ठ रोगियों को टब, स्टूल एवं सेल्फ किट का वितरण किया गया।



