पर्यावरणमध्य प्रदेश

सोशल कार्य कर एनएसएस के कार्यकर्ता ग्रामीणों को दे रहे जागरुकता का संदेश

रम्पुरा खुर्द ग्राम में आयोजित किया जा रहा है एनएसएस का शिविर
सिलवानी। शासकीय महाविद्यालय सिलवानी की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा रम्पुरा ग्राम में एनएसएस का शिविर आयोजित किया जा रहा है।
प्रत्येक दिन सुबह के समय योग के विभिन्न आसन कर कार्यक्रम का आगाज किया जा रहा है। शिविरार्थियों ने लालघाटी पर पाउच,पन्नी, पॉलिथीन एवं कचरे को एकत्रित कर समुचित उन्मूलन किया। बौद्धिक सत्र के अंतर्गत शासकीय महाविद्यालय सिलवानी के जनभागीदारी समिति अध्यक्ष श्याम साहू एवं वरिष्ठ
प्राध्यापक मनोहर लाल कोरी, डॉ. रामानुज रघुवंशी, डॉ. अभिलाषा ठाकुर, प्रतिभा डेहरिया एवं स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। मनोहरलाल कोरी एवं डॉ. रघुवंशी द्वारा विद्यार्थियों को एनएसएस गीत के माध्यम से आवाहन कर एनएसएस के गीतों के विषय में प्रशिक्षण दिया गया ।
महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. अभिलाषा ठाकुर, प्रतिभा डेहरिया एवं डॉ. रामानुज रघुवंशी द्वारा विद्यार्थियों को भोजन बनाने की कला में
प्रशिक्षित किया गया। इसके बाद डैम,बांध भ्रमण हेतु एनएसएस के दल ने प्रस्थान किया। जिसे वरिष्ठ प्राध्यापक मनोहर लाल कोरी ने हरी झंडी दिखाकर प्रारंभ किया। भ्रमण दल गांव के विभिन्न रास्तों से होते हुए बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, नशा मुक्ति, जन स्वास्थ्य संबंधी नारे एवं मैं भारत हूं, हम भारत के मतदाता गीत का प्रचार प्रसार किया गया। बांध भ्रमण स्थल पर पहुंचकर एनएसएस के नारों के माध्यम से विद्यार्थियों का आह्वान कर बांध क्षेत्र को पन्नी और डिस्पोजल मुक्त किया एवं कचरे का समुचित उन्मूलन किया। यहां पर ट्रैकिंग के माध्यम से ऊबड़ खाबड़ रास्तों पर चलने का प्रशिक्षण दिया गया।

Related Articles

Back to top button