मध्य प्रदेश

मानसिक स्वास्थ्य पर कार्यशाला आयोजित

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । पंडित दीनदयाल उपाध्याय शासकीय महाविद्यालय में रूसा एवं विश्व बैंक योजना के अंतर्गत मानसिक स्वास्थ्य ( अवसाद) पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विशेष रूप से भोपाल से पधारीं साइक्लोजिस्ट हर्षिता यादव ने मानसिक स्वास्थ्य पर विस्तार से विद्यार्थियों से बात की अवसाद के लक्षण अवसाद से दूर कैसे रहा जा सके, तनाव को कैसे संभाला जाए, तनाव का प्रबंधन, नशा से दूर कैसे रहा जाए ,इस पर विद्यार्थियों से पूरी चर्चा की विद्यार्थियों ने तनाव से संबंधित कई प्रश्न पूंछे जिनका संतुष्टि पूर्ण जवाब देकर छात्रों की शंकाओं को दूर किया गया। कार्यक्रम में हैड सुपरवाइजर गौरीशंकर द्विवेदी ने उपस्थित विद्यार्थियों को स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी कार्यक्रम का संचालन वीर सिंह लोधी ने किया । कार्यक्रम में महाविद्यालय का समस्त स्टाफ और लगभग 180 की संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे। महाविद्यालय की प्राचार्या कल्पना जाम्मुलकर ने महाविद्यालय की तरफ से आयोजक गणों का आभार व्यक्त किया ।
कार्यक्रम में महाविद्यालय की तरफ से राकेश कनेल, निमिषा माहेश्वरी, केके साहू, दीपक अहिरवार, नीलिमा दुबे, प्रताप कोली, वीर सिंह लोधी, आकांक्षा सिंह, सुष्मिता चौरसिया, दीपिका कलमे, अश्विन श्रीवास्तव, अभिलाषा वशिष्ठ, डॉ. राजा चौहान, डॉ. अखिलेश जैन, युवा समाजसेवी गौरव तिवारी, इंटर्न स्वाति सिंह, स्वमसेवक सुगंधिनी, अंजली, सुरेश रजक इत्यादि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button