मध्य प्रदेश

पानी की भारी किल्लत, प्रशासन से नया हैण्ड पंप उत्खनन कराने की मांग

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत टोला के ग्राम गाड़ा इटवां में हनुमान मंदिर के पास विगत 40 वर्षों से हैण्ड पंप था। जिससे ग्रामीणों एवं आवागमन करने वाले राहगीरों को शुद्ध पेयजल पीने को मिलता था, किंतु पिछले पांच-छह वर्षों से वहां रहने वाले परिवार ने हैण्ड पंप को क्षतिग्रस्त कर दिया, जिससे शासकीय संपत्ति का नुकसान हुआ साथ ही साथ ग्रामीणों को पानी के लिए भारी मशक्कत करनी पड़ रही है। ग्रामीणों के द्वारा 181 एवं पीएचई विभाग के इंजीनियर को पानी की समस्या के विषय में अवगत कराया गया था लेकिन अभी तक ग्रामीणों की समस्या का समाधान नहीं हुआ है अतः ग्राम पंचायत टोला के ग्राम गाड़ा इटवां के ग्रामीणों की मांग है कि हनुमान मंदिर की शासकीय भूमि एवं पुराने हैण्ड पंप के पास नया हैण्ड पंप उत्खनन कराया जाए ताकि ग्राम गाड़ा इटवां के ग्रामीणों को पानी की दिक्कत न हो एवं आवागमन करने वाले राहगीरों को भी शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो सके। मांग करने वाले ग्रामीण रामश्री पटैल, राधे चौधरी, सविता बाई, कुसुम बाई, शिवम, प्रदीप एवं गाड़ा इटवां आदि प्रमुख है।

Related Articles

Back to top button