PHE के सहायक यंत्री की स्वीकृति के बाद जिम्मेदारों के द्वारा नहीं करवाया जा रहा नलकूप उत्खनन

जिम्मेदार कर रहे मनमानी जनता हो रही परेशान
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । विकासखंड ढीमरखेड़ा अंतर्गत ग्राम पंचायत टोला ग्राम इटवा गाड़ा में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सहायक यंत्री की स्वीकृति के बाद जिम्मेदारों के द्वारा नहीं करवाया जा रहा नलकूप उत्खनन। ग्राम इटवा गाड़ा की जनता सिंचाई बोरवेल से 150 रुपये देकर पानी खरीदने के लिए विवश है। वही लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सहायक यंत्री के द्वारा निर्देशित किया गया कि 15 वे वित्त आयोग मद की गाइड लाइन में प्रावधान के अनुसार कार्य कराया जाए लेकिन जिम्मेदारों के द्वारा अनदेखी की जा रही है वही जनता बेहद परेशान है। ग्राम पंचायत टोला ग्राम इटवा गाड़ा में पानी की किल्लत मची हुई है। जहां सरकार हर घर पानी पहुंचाने का काम कर रही है वही ग्राम पंचायत टोला ग्राम इटवा गाड़ा में जिम्मेदारों की मनमानी के चलते जनता बेहद परेशान होती दिख रही है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सहायक यंत्री के द्वारा ग्राम पंचायत टोला ग्राम इटवा गाड़ा में नलकूप खनन हैण्ड पंप स्थापना प्लेटफार्म निर्माण कार्य प्राक्कलन राशि 99 हजार रुपए लागत का 15वें वित्त आयोग मत से कार्य करवाया जाए, ऐसा पत्र के माध्यम से जिम्मेदारों को आदेशित किया गया था लेकिन जिम्मेदार मौन साधे हुए हैं जिससे उनकी कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिन्ह खड़ा होता है। गर्मी का समय भी आ चुका है जिससे क्षेत्र में पानी की तबाही मची रहती है ग्राम पंचायत टोला ग्राम इटवा गाड़ा की जनता गर्मी में आखिर कहां से पानी जीवनयापन के लिए उपलब्ध कर पाएगी। साथ ही पत्र में यह भी जिक्र किया गया है कि कार्य में लगने वाली सामग्री की गुणवत्ता का आकलन उपयंत्री, सहायक यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा कराए जाने के उपरांत ही कार्य का सत्यापन होगा लेकिन जब जिम्मेदारों के द्वारा कार्य ही नहीं कराया गया तो क्या सत्यापन कराया जाएगा वहीं ग्राम पंचायत टोला ग्राम इटवा गाड़ा की जनता एक- एक बूंद पानी के लिए तरस रही है।



