मध्य प्रदेशराजनीति

11 मंडलम 33 सेक्टरों के प्रभारियों की बैठक सम्पन्न

सिलवानी। शनिवार को सिलवानी के 11 मंडलम 33 सेक्टरों के प्रभारियों के साथ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सिलवानी, जैथारी, बम्होरी द्वारा मंङलम अध्यक्ष एवं सेक्टर अध्यक्षो की बैठक कांग्रेस जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक देवेंद्र पटेल की उपस्थिति में विश्कर्मा गार्डन सिलवानी मे आयोजित की गई। जिसमे बीएलए गठन करने और आगामी रणनीति को लेकर विचार विमर्श किया गया । जिसमे सभी मंङलम अध्यक्ष एवं सेक्टर अध्यक्ष शामिल हुए।
बैठक में प्रमुख रूप से सिलवानी ब्लॉक अध्यक्ष संदीप शर्मा, कस्बा बम्होरी ब्लॉक अध्यक्ष टीकम लोधी, जैथारी प्रतापगढ़ के ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप रघुवंशी, सिलवानी नगर अध्यक्ष इमरान खान, नगर परिषद सिलवानी के 5 पार्षद और पार्षद प्रतिनिधि सहित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में सभी नव नियुक्त अध्यक्षो का तिलक माला से स्वागत कर बधाई, शुभकामनाए दी गई।

Related Articles

Back to top button