क्राइम
स्कूली छात्रा से पंचायत कर्मचारी ने कि छेड़खानी, आरोपी गिरफ्तार
रिपोर्टर : ओमप्रकाश साहू
मझौली । शासकीय हाई स्कूल बनखेड़ी शनिवार को 13 वर्षीय छात्रा सुबह 10 बजे पढ़ने स्कूल गई थी प्रार्थना होने के बाद स्कूल परिसर में बने ग्राम पंचायत भवन के बाहर सहेलियों के साथ खेल रही थी तभी ग्राम पंचायत भवन में काम करने वाले राजेंद्र राजपूत ने हाथ हिला कर उसे अंदर बुलाया और छेड़छाड़ करने की कोशिश की बच्ची के चिल्लाने से आरोपी ने बच्ची को जाने दिया और किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
बच्ची ने घटना को स्कूल के प्रिंसिपल से बताई प्रिंसिपल ने बच्ची के मां-बाप को घटना के बारे में बताया ।बच्ची के माता-पिता ने पुलिस थाना मझौली में आरोपी राजेंद्र राजपूत के विरुद्ध 354, 506 आईपीसी तथा पास्को अधिनियम के अंतर्गत एफआईआर दर्ज कराई ।
आरोपी राजेंद्र राजपूत उम्र 58 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया गया है।



