अवैध शराब बिक्री से बच्चे एवं महिलाओं की होली दहशत में
जिला स्तरीय शांति समिति में कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने उठाए सवाल
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान l जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागृह में डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट एवं कलेक्टर श्री अवी प्रसाद जी एवं पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार जैन एवं उच्च अधिकारियों की उपस्थिति में आगामी होली के त्यौहार एवं रामनवमी के त्यौहार के संबंध में विस्तारपूर्वक बैठक संपन्न हुई इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण जिलाध्यक्ष करण सिंह चौहान को जिला प्रशासन ने विशेष रूप से आमंत्रित किया l
कटनी जिले में होली के त्यौहार एवं आगामी रामनवमी में शांति व्यवस्था स्थापित करने और हर्ष और उल्लास के साथ होली का त्यौहार मनाए जाने पर चर्चा के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण जिलाध्यक्ष करण सिंह चौहान ने कटनी जिले में गांव गांव अवैध शराब एवं महुआ से बनी शराब की बिक्री पर चिंता व्यक्त करते हुए कलेक्टर कटनी एवं पुलिस अधीक्षक कटनी का ध्यानाकर्षण कराया और बताया कि होली के त्यौहार में कटनी जिले के सैकड़ों गांव में बीच चौराहे में कच्ची शराब का विक्रय होता है जिससे नागरिक अपना त्यौहार मनाने के लिए गांव में घूम नहीं सकते इसकी आखिर कौन जिम्मेवारी लेगा आबकारी विभाग के लोग पूरी तरह निष्क्रिय रहते हैं और हर जगह पुलिस को खड़े होना पड़ता है l
इसलिए जिला आबकारी विभाग को निर्देश दिए जाएं अवैध शराब की बिक्री पर व्यापक पैमाने पर धरपकड़ करें और गांव गांव बिक रही अवैध शराब पर रोक लगाई जाए l
जिला कांग्रेस अध्यक्ष करण सिंह चौहान ने अनुरोध किया कि केवल शहरी क्षेत्र में ही त्यौहार नहीं मनाया जाता कटनी जिले की चारों विधानसभा क्षेत्र के गांव गांव बड़े उत्साह से होली का त्यौहार मनाया जाता है परंतु गांव के नागरिक बच्चे महिलाएं दहशत के कारण त्यौहार में गांव में निकलने में डरती है जिसका प्रमुख कारण है अवैध महुआ की शराब गांव के चौराहे चौराहे बिकना इस पर आबकारी विभाग एवं जिला प्रशासन संज्ञान लेकर अग्रिम कार्रवाई करें l



