मध्य प्रदेश

पीजी कॉलेज निर्माण में भारी धांधली, गुणवत्ता दरकिनार, मनमर्जी का काम

रिपोर्टर : पवन सिलावट
रायसेन । भ्रष्टाचार की मिट्टी पर कैसा बनेगा करोड़ों का कालेज, जिसकी नींव भरने के साथ ही भ्रष्ट्राचार होना प्रारम्भ हो गया, कंगूरे तक क्या गुणवत्ता रहेगी यह ठेकेदार जाने और ऊपर वाले…..
मध्यप्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान चौथी पारी को यादगार बनाने के लिए प्रतिदिन पाँच सौ करोड़ का कर्ज लेकर प्रदेश में विकास की रचना कर रहे हैं जिसमें शिक्षा व्यवस्था और शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए हर संभव प्रयास करते हुए भारी भरकम बजट शिक्षा सहित स्कूलो कालेजो के निर्माण को लेकर खर्च किया जा रहा हैं । लेकिन शिवराज जी की मंशाओं से दस कदम आगे भ्रष्टाचार चल रहा हैं जो विकास को दीमक की तरह चट करने पर उतारु हैं।
एक ऐसा ही मामला उदयपुरा विधानसभा की बरेली में गवर्मेंट पीजी कालेज का निर्माण 7 करोड़ की लागत से किया जा रहा है निर्माण सूर्यादय कंस्ट्रक्शन कविंद्र रघुवंशी और पीआईयू विभाग के अधिकारी एवं जांच इंजीनियरों की मिलीभगत से घटिया निर्माण को लेकर कॉलेज प्राचार्य के द्वारा लगातार सवाल उठाए जा रहे है।
जनभागीदारी अध्यक्ष संदीप चौहान के द्वारा कॉलेज में हो रहे घटिया निर्माण को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को सौंपा ज्ञापन। ज्ञापन सौंपने के बाद भी पीआईयू विभाग के अधिकारी प्रकाश कुमार झा एवं ठेकेदार के द्वारा किया जा रहा है घटिया निर्माण वहीं दूसरी ओर सूर्यादय कंस्ट्रक्शन ठेकेदार कविंद्र रघुवंशी के द्वारा ग्राम पंचायत उदयगिरी में एक करोड़ की लागत से स्कूल भवन का निर्माण किया है 2 वर्ष में हुआ है धराशाही हो गया। वही ठेकेदार रघुवंशी के द्वारा कई ऐसे भवन बनाए गए हैं जो कि क्षतिग्रस्त देखे जाते हैं ।
ठेकेदार कविंद्र रघुवंशी सिलवानी विधानसभा से कांग्रेस पार्टी के दावेदारों में सुर्खियों में बने हुए हैं वही पीजी कॉलेज भवन के निर्माण की लागत 7 करोड़ वही पीआईयू विभाग के अधिकारियों के द्वारा आज तक नहीं की गई भवन निर्माण की जांच इससे तो यह जान पड़ता है कि 7 करोड़ की लागत से हो रहे पीजी कॉलेज का निर्माण भी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ेगा।

Related Articles

Back to top button