धार्मिक

पारंपरिक संगीत से मनाई गई होली

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
जबेरा । जनपद जबेरा ग्रामीण अंचल के बीजाडोगरी मे इस साल भी रंगों के पर्व होली को बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। ग्रामीण क्षेत्र में जहां बच्चों ने अपने नए अंदाज मे होली खेली। वहीं ग्रामीणो बुजुर्गों ने अपने पारिवारिक यंत्रों की फाग धुन संगीत पर गीत गाए। बच्चों की टोली सुबह से ही इधर उधर दौड़ लगाते हुए एक दूसरे को रंग लगा रहे थे। युवा वर्ग मे पर्व को लेकर कुछ अधिक ही उत्साह नजर आया। युवाओं ने ढोल नगाड़ों की धुन पर खूब नृत्य किया और गलियों में धूम मचाई। महिलाओं की टोलियां भी घर आंगन मे पूरी तरह से रंगोत्सव के रंग मे रंगी हुई दिखाई दे रही थी। बुजुर्ग नगडियो तान पर खुब थिरके।

Related Articles

Back to top button