क्राइम

सामूहिक दुष्कर्म, नाबालिग यौन शोषण मामले में आरोपी के घर चला बुलडोजर

महिला थानेदारों ने चलाया बुलडोजर
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । रनेह के चर्चित सामूहिक दुष्कर्म और नाबालिगों से यौन शोषण मामले में आरोपी कौशल किशोर चौबे के शासकीय कब्जे पर आज बुलडोजर चलाया गया। गुरुवार सुबह प्रशासन ने यहां बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया और आरोपी की कृषि भूमि में बना घर और प्लाट कब्जा मुक्त किया गया यहां हिनमतपटी रोड पर शासकीय भूमि करीब 7500 वर्ग फ़ीट,, जिसमे एक कच्चा मकान और खेत कीमत करीब 75 लाख कीमत की शासकीय भूमि कब्जा मुक्त कराई गई है।
हटा एसडीओपी वीरेंद्र बहादुर सिंह एवं तहसीलदार रोहित सिंह राजपूत के नेतृत्व में कार्यवाही की
खास बात यह रही कि 8 मार्च को विश्व महिला दिवस के बाद आज महिला कर्मचारियों ने बुलडोजर कार्रवाई का जिम्मा संभाला उपनिरीक्षक नित्या त्रिपाठी, रनेह थाना प्रभारी प्रसीता कुर्मी, वन्दना गौर, महमूदा बानो सहित महिला आरक्षकों ने बुलडोजर चलाकर कब्जा हटाने की कार्रवाई की। इस दौरान रनेह, मड़ियादो गैसाबाद, हटा,थाना पुलिस बल और राजस्व अमला मौजूद रहा और तहसीलदार रोहित राजपूत, बिजय चौधरी, पटवारी देवेंद्र पटेल की उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button