अपराधियों के हौसले बुलंदी पर, कट्टे और लाठी राड से किया आँफिस में जेई के साथ मारपीट
रिपोर्टर : विनोद साहू
बाड़ी । मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के जेई मनोज जयसवाल जो बाड़ी में विगत दो वर्षों से पदस्थ हैं और विभाग के प्रति ईमानदारी से क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति के लिए चौबीस घंटे सजग रहते हैं उनके कार्यक्षेत्र में विद्युत चोर व बिल नहीं जमा करने बालों के लिए काल बनकर कार्य कर रहे थे। उनकी कार्यप्रणाली से उनके तमाम आलाधिकारी खुश थे कि उनके अधिकारी फील्ड पर ईमानदारी से काम रहे हैं और वह किसी भी राजनीतिक दबाव का असर जेई मनोज जयसवाल पर आने नहीं देते और उन्हें खुली छूट थी वह जो भी कर रहे हैं वह विभाग के लिए ही हैं।
सबसे अधिक बसूली और पुराने प्रकरणों को किया खत्म।
जेई मनोज जयसवाल पूर्णकालिक अधिकारी होने से उन्हें विभाग की बारीकियों का ज्ञान था और उन्होंने सबसे पहले शहर के दबंग और रसूखदारों का बकाया बिल जमा करने का नोटिस दिया नहीं जमा होने पर उन्होंने खुद खड़े होकर उस बकायादार का पोल से कनेक्शन कटवाया जिससे उनकी छवि शहर में एक कड़क और ईमानदार के रुप में उभरी ऐसी कार्यवाहियों से शहर के सभी वर्गों के लोगों में डर बैठ गया और वह चुपचाप जो भी बिल आता वह जमा करने लगे, उन्होनें वर्षों से धूल खा रहे चोरी के प्रकरणों का पुलिंदा भी निकाला और लोगों से जमा कराने में सफलता प्राप्त की।
विद्युत ठेकेदार कर रहे थे ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों से ठगी ।
मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी में ठेकेदार जो पोल गड़ाने व ट्रांसफारमर का काम करते हैं वह विभाग की बगैर अनुमति के किसानों के खेतों में ट्रांसफारमर रखकर उनसे लाखों रुपए बसूली कर बिजली चोरी करवा रहे थे।
चेकिंग के दौरान पकड़ाए फर्जी ट्रांसफारमर ।
खपत और बिलों में अंतर अधिक होने पर मनोज जयसवाल अपनी टीम के साथ कृषि की सिचाई के लिए रखे ट्रांसफारमरों में कितने चालू और कितने बंद है कि जानकारी जुटाई जिसमें आया कुछ ट्रांसफारमर बगैर विभाग में दर्ज हुए चल रहे हैं तो उन्होंने इसकी बारीकी से पड़ताल की और एक ट्रांसफारमर उड़दमऊ में मिला उसे उतरवा कर ले आये ।
ठेकेदार इस कार्यवाही से तिलमिलाया और उसने सुनियोजित ढंग से किया मनोज जयसवाल पर हमला ।
शुक्रवार की शाम करीब सात बजे ठेकेदार चंद्रप्रकाश सेन अपने साथियों के साथ योजनाबद्ध तरीके से बिजली आँफिस आया और उसने जेई मनोज जयसवाल के पास बैठे लोगों को कट्टे दिखाकर बाहर कर गालियों की बौछार के साथ मारपीट शुरु कर दी उन्होंने मारते समय यह पूरा ध्यान रखा कि खून न निकले और न ही कोई हठ्ठी टूट पाए । और वह जिस मकसद से मारपीट की उसमें वह सफल हुए और आराम से निकल गए ।
पुलिस ने इन धाराओं में किया मामला दर्ज।
मनोज जयसवाल की तहरीर पर चंद्रप्रकाश सेन पर भादवि की धारा 353, 332, 186, 294, 506 एवं 34 एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।




