मध्य प्रदेश

मध्यम वर्गीय एपीएल परिवाऱो को नहीं मिलता खाद्यान्न पिस रहा चक्की के दो पाटों के बीच

साईंखेड़ा। केन्द्र और मप्र राज्य सरकार द्वारा गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले परिवार को नि:शुल्क खाद्यान्न का वितरण कर रही लेकिन मप्र में निवास करने वाले लगभग 35 प्रतिशत परिवारों को राज्य सरकार की योजना का लाभ नहीं मिल रहा है । आज मंहगाई के इस दौर में मंहगे दामों में खाद्यान्न खरीदना पड़ता है जिससे उसके सारे बजट बिगड जाते हैं । पूर्व सरकारों द्वारा एपीएल कार्ड जारी किये जाते थे जिससे हितग्राही को खाद्यान्न मिलता है । नगर के समाज सेवी ब्रजेन्द्र सिंह कुशवाहा ने कहा कि मप्र सरकार को एपीएल कार्ड जारी कर मध्यम वर्गीय परिवार को खाद्यान्न वितरण केंद्र से सस्ते दामों में खाद्यान्न वितरण की योजना लागू करना चाहिए जिससे सस्ता आनाज मिल सके । बेचारा मध्यम वर्गीय परिवार मंहगाई के दौर में चक्की के दो पाटों के बीच पिस रहा है। अधिकांश परिवार प्रायवेट नौकरी मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है । एपीएल कार्ड जारी होने पर सस्ते दाम में उसे गेहूं, चावल, नमक, शक्कर मिल सकती है ।

Related Articles

Back to top button