धार्मिकमध्य प्रदेश

कर्मा जयंती पर नवयुवक साहू समाज द्वारा निकाली गई बाइक रैली

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद,
बेगमगंज । भक्त शिरोमणि मां कर्मा देवी जयंती महोत्सव की पूर्व संध्या पर नवयुवक मंडल साहू समाज द्वारा विशाल वाहन रैली का आयोजन दशहरा मैदान स्थित मंगल भवन से किया गया। रैली का मार्गदर्शन हरि साहू द्वारा करते हुए रैली दशहरा मैदान से शुरु की जाकर कृषि उपज मंडी, शासकीय कॉलेज, ईश्वर नगर चुरक्का, जेल रोड थाने के सामने से नया बस स्टैंड, गर्ल्स स्कूल रोड, गांधी बाजार, कबीट चौराहा, बढ़ापुरा, पक्का फाटक, गणेश मंदिर से शिवालय मंदिर की परिक्रमा करते हुए पुराना बस स्टैंड, गढ़ोईपुर, खिरिया नारायण दास से होकर नगरपालिका के सामने फंसी रोड हदाईपुरा, राम नगर, श्याम नगर होकर वापस दशहरा मैदान मंगल भवन पहुंचकर समाप्त हुई। विशाल बाइक रैली में शामिल है युवा जोर शोर से मां कर्मा देवी के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे समापन अवसर पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष कमल साहू ने बाइक रैली में शामिल सभी युवाओं से शनिवार प्रातः 7 बजे मां कर्मा जयंती की भव्य शोभायात्रा में शामिल होने का आह्वान किया आभार राजू साहू ने व्यक्त किया।
रैली का नेतृत्व ऋषि साहू, राजकुमार साहू, रामकेश साहू, दुर्गेश नगरिया, प्रदीप मोदी, गोविंदा साहू, अरविंद साहू, मुकेश साहू, रमेश साहू, गणेश साहू, मयंक साहू,अपिल साहू समेत अनेकों युवाओं और बुजुर्गों ने किया।

Related Articles

Back to top button