मध्य प्रदेशराजनीति

रायसेन में युवा कांग्रेस कांग्रेसियों ने किया विरोध प्रदर्शन : महू की घटना पर जलाया भाजपा सरकार का पुतला

पुलिस और पार्टी कार्यकर्ताओं में जमकर हुई पुतले को लेकर धक्का-मुक्की
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन । प्रदेश के महू में हुई गोलीकांड की घटना के विरोध में शुक्रवार को दोपहर शहर के सागर तिराहे पर युवा कांग्रेस और कांग्रेसजनों द्वारा भाजपा सरकार का पुतला दहन किया गया। इससे पहले सागर भोपाल तिराहे पर सभी कांग्रेस कार्यकर्ता इकट्ठे हुए और जमकर भाजपा सरकार को कोसा​​​​​​। कांग्रेस के इस प्रदर्शन को लेकर बड़ी संख्या में पुलिस बल पहले से ही मौजूद था। वहीं एसडीएम एलके खरे, तहसीलदार अजय प्रताप सिंह पटेल, एसडीओपी अनीता प्रभात शर्मा सहित सादे वेश में पुलिस जवान भी प्रदर्शन पर नजर रख रहे थे।
सबसे पहले एक कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा सरकार का पुतला शहर के श्रीरामलीला मैदान से जलता हुआ लेकर पहुंचे। इसके बाद सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उस पुतले के पीछे दौड़ लगा दी। यह सब देख पुलिस भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से पुतला छीनने लगी। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं में पुतले से छीनाझपटी को लेकर आपस में जमकर धक्का-मुक्की हुई। वहीं पुतले की आग को बुझाने और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को तितर- बितर करने के लिए फायर ब्रिगेड की मदद से पानी की बौछार की गई।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की शिवराज सरकार के खिलाफ नारेबाजी….
इस मौके पर रायसेन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, डॉ शैलेन्द्र कुमार झारिया, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष विकास शर्मा द्वारा कहा गया कि यह गरीबों के हितैषी सरकार नहीं है। मध्यप्रदेश में कांग्रेस विधायकों को खरीदा जाता है । इसके बाद सरकार बनाई जाती है ऐसी तानाशाही इस बार नहीं चलेगी। ब्लॉक कांग्रेस कांग्रेस अध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने आगे कहा कि मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार में महू के अंदर आदिवासियों साथ जो दुराचार हुआ है उसका खामियाजा उनको इस आगामी मिशन 2023 के विस् चुनाव में भुगतना पड़ेगा। पहले आदिवासी लड़की के साथ बलात्कार किया जाता है उसके बाद उसकी नृशंस हत्या और जब आदिवासी लोग इस चीज का विरोध करते हैं तो उन पर गोलियां दागी जाती है।शिवराज सरकार की गुंडागर्दी तानाशाही का हम अब हम सड़कों पर उतरकर विरोध करेंगे।नुक्कड़ सभा में नेता प्रतिपक्ष प्रभात राज चावला, संदीप मालवीय, गुड्डा बघेल, अलीम पटेल, हसीब हिंदुस्तानी, छोटू राय, रूपेश तन्तवार, राजू माहेश्वरी ने भी संबोधित किया।
विरोध प्रदर्शन में डग्गा पहलवान, जुबैर खान, मीडिया प्रभारी मजहर कबीर खान, तलत बेग, राहुल समाधिया आदि ने हिस्सा लिया।

Related Articles

Back to top button