कृषिमध्य प्रदेश

आफत की बारिश, कलेक्टर ने प्रभावित ग्रामों का दौरा, व्यापक स्तर पर हुआ फसलों का नुकसान

मृगांचल एक्सप्रेस की टीम ने किया ओला प्रभावित ग्राम पहेरिया की ग्राउंड जीरो रिपोर्ट
सिलवानी । सिलवानी तहसील में लगातार हो रही बारिश से किसान सकते में है शनिवार को सिलवानी तहसील के बम्होरी सर्किल के दर्जनों गांवों में ओले गिरे ओलो का आकार इतना बड़ा की सो फीसदी नुकसान होने की बात कह रहे किसान। मृगांचल एक्सप्रेस की टीम ने सिलवानी तहसील के ग्राम पहरिया में ग्राउंड जीरो पर जाकर देखा शनिवार को शाम को हुई ओलाबृष्टि के बाद अभी भी ओलो का ढेर खेत में देखा जा रहा है। लोगों ने पॉलीथिन में ओले भरकर दिखाए। बारिश के साथ सड़क और खेतों पर ओलो की परत जमी हुई थी किसान परेशान है अब सरकार से आस लगाए हुए हालांकि किसानों को सरकार ने आश्वस्त किया नुकसान का पूरा आंकलन किया जाएगा। पटवारी ग्राम सेवक गाँव पहुंचे। हमने ग्राम पहरिया का दौरा कर किसानों का हाल जाना किसानों का कहना 100 प्रतिशत नुकसान है पहरिया गाँव के एक किसान हर प्रसाद लोधी पिता हल्का लोधी उम्र 60 को उसके पुत्रो ने अपने खेत के हाल बताया तो उसकी सदमे में मौत हो गयी।
किसान की मौत के खबर के कलेक्टर अरविन्द दुबे ने पहेरिया किसान के घर पहुंचे और परिवार को सांत्वना दी और प्रशासन से हर संभव सहायता दिलाए जाने का आश्वासन दिया।
बम्होरी, छीतापार, पहेरिया सहित अन्य ग्रामों में खेतों में पहुंचकर असमय वर्षा एवं तेज आंधी ओले से प्रभावित फसलों का निरीक्षण किया । साथ ही किसानों से भी चर्चा कर रबी सीजन की फसलों को हुए जानकारी ली जा रही है। इस अवसर पर सिलवानी जनपद अध्यक्ष तरवर सिंह राजपूत, एसडीएम रवीश श्रीवास्तव सहित राजस्व, कृषि विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर अरविंद दुबे ने कहा कि किसान बिल्कुल चिंता नहीं करें। आपदा की इस घड़ी में प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन पूरी तरह से आपके साथ हूं। फसलों के नुकसान का मैंने आंकलन कराने के आदेश राजस्व कर्मचारियों कृषि अधिकारी कर्मचारी रिपोर्ट के आधार पर नियमनुसार मुआवजा दिया जाएगा।
ग्रामीण कहते है हमारे साथ भगवान ने बहुत बुरा किया सरकारी आंकड़े अभी आना बाकी।
बीते चार दिन से मौसम खराब चल रहा है। शनिवार जिले भर में तेज आंधी हवा ओले से दर्जनों गांवों के किसानों की फसलें आड़ी हो गयी जो कटी फसल है खराब होने की आशंका है। एक साथ तीन सिस्टम सक्रिय होने से बीती रात हवा पानी ओलो से नुकसान की संभावना है हालांकि सुबह से खिली धूप से कुछ राहत है।
जिले के कई गांवों में आंधी वर्षा ओर ओले गिरने से गेहूं की फसल आड़ी हो गयी तो खेत में कटे रखे चने भी खराब गए शुक्रवार का दिन जिले में आफत का दिन रहा शाम से बने मौसम से कई गांवों में ओले गिरे तो कई जगह पानी आंधी चली चार अलग अलग स्थानों पर गिरी गाज से चार लोगों की मौत हो गयी तो 5 घायल हुए । शनिवार की रात्रि में मगरमौली का एक किसान भी आसमानी बिजली में झुलस गया था।

Related Articles

Back to top button