महाविद्यालय के वार्षिक उत्सव में विभिन्न प्रतियोगियों ने दी आकर्षक प्रस्तुति
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । शासकीय दीनदयाल महाविद्यालय में जनभागीदारी समिति अध्यक्ष राहुल पटेल के मुख्य आतिथ्य व विशिष्ठ अतिथि समिति के सदस्य राजकुमार जैन प्रिंस एवं प्राचार्य प्रो. कल्पना जांभुलकर की अध्यक्षता में महाविद्यालय का वार्षिक उत्सव संपन हुआ।
कार्यक्रम में महाविद्यालीन स्टूडेंट्स ने एकल नृत्य, सामुहिक नृत्य, एकल गान, सामुहिक गान, नृत्य नाटिका एवं समसामयिक विषयों एवं सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव सहित अन्य सामाजिक ज्वलंत मुद्दों पर नाटक के माध्यम से स्टूडेंट्स को प्रभावी सन्देश दिया ।
वार्षिक उत्सव की शुरुआत अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ हुई । महाविद्यालय स्टाफ एवं प्रमुख स्टूडेंट्स के द्वारा अतिथियों का पुष्प मालाओं से स्वागत किए जाने के तत्पश्चात कार्यक्रम में सरस्वती वंदना के बाद मध्यप्रदेश गान, स्वागत गान, स्वागत भाषण एवं मुख्य अतिथि जनभागीदारी समिति अध्यक्ष राहुल पटेल का उद्बोधन हुआ।
वार्षिक उत्सव में स्टूडेंट्स द्वारा एकल नृत्य, सामूहिक नृत्य, विभिन्न विषयों पर नाटक की आकर्षक प्रस्तुति दी गई । सोशल मीडिया से मानव जीवन पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव से संबंधित नाटक को विशेष रूप से पसंद करते हुए पात्रों की प्रशंसा हुई ।
सांस्कृतिक कार्य कार्यक्रम के पश्चात महाविद्यालय की विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने वाले स्टूडेंट्स को अतिथियों द्वारा खेलकूद, योगा, युवा उत्सव एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में जिला एवं संभाग स्तर पर पुरस्कृत होने पर महाविद्यालय की ओर से प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया । कार्यक्रम का संचालन प्रो. दीपक अहिरवार एवं आभार प्रदर्शन प्रो. केके साहू द्वारा किया गया। अंत में महाविद्यालय स्टूडेंट्स को सांस्कृतिक एवं सामाजिक गतिविधियों के लिए विशेष स्थान हासिल करने के लिए जनभागीदारी समिति अध्यक्ष राहुल पटेल द्वारा प्रोत्साहित भी किया गया ।



