मध्य प्रदेश

एडव्होकेट प्रोटेक्सन एक्ट शीघ्र लागू करने अधिवक्ता संघ ने तहसीलदार को दिया ज्ञापन

रिपोर्टर : राजकुमार रघुवंशी
सिलवानी । गुरुवार को अधिवक्ता संघ सिलवानी ने एडव्होकेट प्रोटेक्सन एक्ट शीघ्र लागू करने की मांग को लेकर तहसीलदार छोटेगिरि गोस्वामी को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में उल्लेख किया है कि मध्य प्रदेश राज्य अधिवक्ता संघ के जनरल बाडी में दिनांक 18 मार्च 2023 के अनुसार सिलवानी अधिवक्ता संघ यह ज्ञापित करता है कि मध्य प्रदेश में अधिवक्तगण के प्रति बढ़ते अत्याचार को देखते हुये राज्य अधिवक्ता परिषद द्वारा यह निशचित किया गया है कि राजस्थान सरकार के द्वारा अधिवक्तागण को सुरक्षा प्रदान करने एवं उनके द्वारा सामाजिक आर्थिक एवं न्यायिक कार्य को देखते हुये उनकी सुरक्षा राजस्थान सरकार द्वारा अधिवक्ता प्रोटेक्सन एक्ट लागू किया गया है। उसी तर्ज पर मध्य प्रदेश के सभी अधिवक्तागण की सुरक्षा हेतु अधिवक्ता प्रोटेक्सन एक्त शीघ्र लागू किया जाये । यदि मध्य प्रदेश शासन द्वारा अधिवक्तागण की माँग को सरकार के द्वारा स्वीकार नहीं होती है । तबकि स्थिति में अधिवक्ता संघ सिलवानी एवं राज्य अधिवक्ता संघ के निर्णय अनुसार आगामी कार्यवाही करते हुये अपने न्यायालयीन कार्यों से विरत रहेंगे। मध्य प्रदेश में भी यथाशीघ्र राजस्थान सरकार की भाँति अधिवक्ता प्रोटेक्सन एक्ट लागू किया जाये ।

Related Articles

Back to top button