मध्य प्रदेश

बड़ी देवी मंदिर में विधायक ने किया अनेको कार्यो का लोकार्पण

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह। चैत्र नव दुर्गा के अवसर पर विधायक अजय टंडन ने नव निर्मित आठ लाख की विधायक निधि से बने सामुदायिक भवन का लोकार्पण फुटेरा तालाब पर स्थित शनि मंदिर के टीन शेड एवं वहॉं पर बैठने के लिये पत्थर की कुर्सियों का उपस्थित श्रद्धालुओं की उपस्थिति में किया गया। इस मौके पर विधायक अजय टंडन ने कहा कि चैत्र मास की नव दुर्गा में हमारे हिन्दु धर्म में नये वर्ष की शुरूआत होती है और हमारे नगर के सवसे बड़े धर्म स्थान में विधायक निधि से कुछ बनना सुखद है अनुभूति होती है। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रतन चंद जैन ने कहा सामुदायिक भवन अथवा जवारे स्थल का निर्माण होने से श्रद्धालुओं को अपनी आस्थाये प्रकट करने में आसानी होगी।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष मंजु वीरेन्द्र राय, सतीश जैन, वीरेन्द्र दबे, कमलेश उपाध्याय, लालचंद राय, मंजीत यादव, नितिन मिश्रा, कमलेश भारद्वाज, अनिल जैन, पवन गुप्ता, राहुल पुरोहित, गौरव राय, अजय जाटव एवं समस्त श्रद्धालुओं की उपस्थिति में बड़ी देवी माई के पुजारी आशीत पन्त कटारे ने विधि विधान से पूजन अर्चन कर लोकार्पण करावाया।

Related Articles

Back to top button