मध्य प्रदेश

स्ट्रीट लाइट बंद होने से सड़कों पर रात को पसरा रहता है अंधेरा, अंधेरे में महिलाएं जल चढ़ाने जाने की मजबूर

सिलवानी। नगर के वार्डों में स्ट्रीट लाइटें बंद रहने से सड़कों पर अंधेरा रहता है। इस वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन रात को दुर्घटनाएं हो रही हैं, लेकिन इसके बावजूद नगर परिषद स्ट्रीट लाइटों को ठीक नहीं करा रही है।
गौरतलब है कि वार्ड क्रमांक तीन इंद्रिरा आवास काॅलोनी रोड पर लगी स्ट्रीट लाइन कई दिनों से बंद पड़ी हैं। इस कारण से रात के समय सड़क पर अंधेरा पसरा रहता है। इससे लोगों को निकलने में हमेशा डर लगा रहता है। वहीं नगर के लोगों का कहना है कि लाखों खर्च करने बावजूद शाम होते ही नगर की सड़कों और कई मोहल्लों में अंधेरा पसर जाता है। नगर परिषद हर वर्ष स्ट्रीट लाइट के मेंटेनेंस पर लाखों रुपये खर्च करता है। बावजूद नगर में कई स्ट्रीट लाइटें बंद ही रहती हैं।
एक तरफ नगर परिषद 10 लाख रुपए खर्च कर नगर की मुख्य सड़क पर लाइट लगाने की तैयारी कर रही है वहीं दूसरी ओर नगर की विभिन्न वार्डों में लगी स्ट्रीट लाइट कई दिनों से बंद है जिनको सुधरवाने की सुध कोई नहीं ले रहा है। नागरिकों का कहना है कि नगर परिषद लाखों रुपए खर्च कर फोनलेन के डिवाइडर पर लाइट लगाने की तैयारी कर रही है वहीं दूसरी ओर नगर में लगी लाइट को नहीं सुधर रही है। इन दिनों चैत्र नवरात्रि के अवसर पर महिलाएं सुबह 5 बजे से देवी मंदिरों में चल चढ़ाने जाती है, वहीं सड़कों पर हमेशा अंधेरा बना रहता जिससे महिलाएं अपने को असुरक्षित महसूस करती है। लगता है नगर परिषद को किसी अनहोनी घटना का इंतजार है। घटना होने पर नगर परिषद की नींद खुलेगी। श्रद्धालुओं ने तत्काल स्ट्रीट लाइट चालू करने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button