वन मंडल में वनरक्षकों की जा रही भर्ती : रायसेन में 8 पदों के लिए 32 आवेदन आए, 24 को बुलाया 8 अभ्यर्थी पहुंचे
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन । रायसेन जिले के अंतर्गत वन मंडल सामान्य रायसेन में विशेष पिछड़ी जाति जनजाति वर्ग के वनरक्षकों की भर्ती की जा रही है। जिसमें कुल 8 पदों के लिए 32 आवेदन प्राप्त हुए। वहीं, 24 अभ्यार्थियों को बुलाया गया था मगर 8 पदों के लिए कुल 8 ही अभ्यर्थी पहुंचे। दोपहर को सांची मार्ग पर स्थित सामान्य वन मंडल कार्यालय में इन अभ्यर्थियों की वन मंडल अधिकारी विजय कुमार सहित वन बरेंजर वीरेंद्र सिंह की उपस्थिति में अभिलेख परीक्षण शारीरिक मापदंड एवं पैदल चाल कराई।
मंगलवार को इन अभ्यर्थियों को 4 घंटे में 25 किलोमीटर की दूरी तय करना होगी। इस भर्ती प्रक्रिया में उमरिया जिला से पहुंचे पुन्नूलाल बैगा शहडोल जिले श्यामकली बैगा अभ्यार्थी शामिल हुए थे जिनके द्वारा बताया गया कि हमारी घर की स्थिति इतनी ठीक नहीं थी फिर भी हमने दिन रात मेहनत मेहनत की उसके बाद इस मुकाम पर पहुंचे।



