क्राइम

बाइक पर जा रहे भाई बहिन को रोक कर, लूट, एवं बलात्कार कर भागे आरोपी

पांच लोगों ने घटना को दिया अंजाम
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । दमोह जिले के रजपुरा थाना क्षेत्र अंर्तगत जांगूपुरा के जंगल में बाइक सवार भाई-बहिन से डकैती होने की वारदात सामने आई है। घटना का अंजाम देने का 5 अज्ञात लोगों पर आरोप है। घटना देर रात सोमवार-मंगलवार की बताई जा रही है।
पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राकेश कुमार सिंह के निर्देशन में रजपुरा थाना प्रभारी राजीव पुरोहित सहित अमला आरोपियों की तलाश में जुटा है। भाई-बहन को मंगलवार सुबह इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 3 अप्रैल 2023 को पीड़ित 23 वर्षीय युवती अपने भाई के साथ मोटर साइकिल से छतरपुर से अपने गांव भिलोनी जा रही थी। जिसे शाम करीबन 07.30 बजे थाना रजपुरा के अन्तर्गत जांगूपुरा गौशाला के आगे ढलान के पास पांच अज्ञात लोगों ने दो मोटर साइकिले बीच सडक पर खडी कर रास्ता रोक लिया। जिन में एक महिला भी थी, उक्त लोगों में से एक व्यक्ति बका जैसा हथियार भी लिया हुआ था। जिनके द्वारा पीड़ित का मंगलसूत्र, सोने की चैन, कंगन, 3500 रूपये व एक मोबाइल लूट लिया गया. साथ ही पीड़ित के भाई के साथ मारपीट कर उसे बेहोश कर दिया गया। बाद में पीड़ित को आरोपी महिला व उसके दो साथी जंगल में ले जाकर हाथ-पैर पकड कर एक व्यक्ति द्वारा पीड़ित के साथ गलत काम किया गया एवं मारपीट की गई। उक्त रिपोर्ट पर से थाना रजपुरा में अपराध क्रं. 37/23 धारा 395, 376, 366, 341, 323, 506 ता.हि. कायम कर विवेचना में लिया गया है।

Related Articles

Back to top button