शिविर में 12 बिजली समस्याओं का निराकरण
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान l ढीमरखेडा विकासखंड के ग्राम मुरवारी में शनिवार को विद्युत समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें मुरवारी क्षेत्र के करीब आधा सैकडा ग्रामीणों ने बिजली समस्याओं के निराकरण के लिए आवेदन दिए । जिसमें विद्युत समस्या संबंधित से हितग्राहियों का 12 समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया गया। जबकि बचे हुए आवेदनों के निराकरण करने के लिए अधिकारियों ने आश्वासन दिया । शिविर में ढीमरखेडा कनिष्ठ यंत्री वीरेंद्र उईके, सांसद प्रतिनिधि पद्मेश गौतम, योगेन्द्र सिंह ठाकुर, जनपद सदस्य ज्योति ब्रजभूषण बैरागी, जनपद सदस्य श्रीकांत पटेल, नरेन्द्र त्रिपाठी, नूतन पाठक, रामकृपाल विश्कर्मा, सरपंच अजय पटेल, उपसरपंच सुखचैन, संतोष विश्कर्मा उपस्थित रहे । गौरतलब है शहडोल लोकसभा संसदीय क्षेत्र की सांसद हिमाद्री सिंह के निर्देश पर विद्युत विभाग द्वारा शिविर लगाये जा रहे हैं ।



