आबकारी अमले ने जब्त की 8 पेटी शराब, पीछा कर कार को रोका तीन आरोपी भी पकड़ाए
रिपोर्टर प्रशांत जोशी
देवरी । रायसेन जिले के बरेली में आबकारी विभाग के अमले ने एक कार का पीछा करके उसे रोका इस कार से 8 पेटी शराब जब्त की गई है जिसमें 400 पाव शराब रखी मिली है। अवैध शराब के परिवहन को लेकर तीन लोगों की गिरफ्तारी भी की गई है जब्त शराब और कार की कीमत करीब ढ़ाई लाख रुपए आंकी गई है मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आबकारी निरीक्षक राजेश विश्वकर्मा ने अपने अमले के साथ दलसा दादा मंदिर रोड गोरखपुर देवरी पर नाकेबंदी की गई जैसे ही मारुति अल्टो कार क्रमांक MP09-CA 8287 वहां पर पहुंची तो उसके ड्राइवर ने कार नहीं रोकी और गाड़ी लेकर भाग निकला आबकारी विभाग के अमले ने कार का पीछा करके उसे कुछ दूरी पर जाकर रोक लिया अवैध रूप से शराब का परिवहन करने के आरोप में हरिशंकर राजपूत बघवाडा़, जितेंद्र राजपूत परासिया और संतोष आदिवासी परासिया को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई में आबकारी आरक्षक रामगोपाल शर्मा, आरक्षक रामस्वरूप पटेल, नगर सैनिक राजकुमार पचौरी एवं राजेश शर्मा की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।



