मध्य प्रदेश

विधायक ने किया सी.सी. रोड़ का लोकार्पण

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह। विधानसभा क्षेत्र के भ्रमण के दरम्यान मनका लकलका हिनौती ग्राम पंचायत का दौरा कर क्षेत्र की समस्याओं से रूवरू होते हुए विधायक अजय टंडन ने कुछ समस्याओं का हक मौके पर करते हुए कुछ प्रशासनिक स्तर पर हल करवाने का आश्वासन दिया। हिनौती रामगढ़ में सरपंच जनपद सदस्य एवं ग्रामवासियों की उपस्थिति में चबूतरा एवं सीसी रोड़ का जो कि विधायक निधि से बनी थी का लोकार्पण किया गया वहीं मंदिर में भगवान शिव की प्राण प्रतिष्ठा की एवं भण्डारा कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दी। इस अवसर पर विधायक अजय टंडन ने कहा कि उनका हमेशा प्रयास रहता है वह क्षेत्र की जनता के सुख दुख में अधिक से अधिक भागीदारी करें और उनके धार्मिक सामाजिक कार्यक्रम में उनकी सहभागिता हो उसके बाद उनके द्वारा लकलका ग्राम पंचायत का दौरा किया गया।
इस अवसर पर उनके साथ कमलेश उपाध्याय, अमर सिंह राजपूत, मुकेश जैन, देवी प्रसाद पांडे, जुगराज िंसंह, अनिल जैन, अमर सिंह राजा पटना, वीरेन्द्र सिंह, लक्ष्मीचंद जैन सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासियों की उपस्थिति रहीं।

Related Articles

Back to top button