मध्य प्रदेश

कमिश्नर ने किया क्षेत्र का आकस्मिक दौरा, व्यवस्थाओं को देखते हुए लगाई संबंधित अधिकारियों को फटकार

रिपोर्टर : मधुर राय
बरेली । अनुविभागीय राजस्व के अंतर्गत कई दिनों से अनियमितताओं को लेकर कमिश्नर के यहां शिकायतों का दौर जारी था इसी को देखते हुए भोपाल संभाग के कमिश्नर माल सिंह द्वारा क्षेत्र में आकस्मिक दौरा कर औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान कमिश्नर के साथ बरेली अनुविभागीय अधिकारी संतोष मुद्गल, तहसीलदार रामजीलाल वर्मा, नायब तहसीलदार नीलेश सरवटे मौजूद रहे। कमिश्नर द्वारा बाड़ी तहसील के अंतर्गत अचानक कई विभागों की जांच की। इस दौरान स्वच्छता को लेकर गड़बड़ी पाने पर बाड़ी नगर परिषद सीएमओ को फटकार लगाई। एवं नगर में विशेष स्वच्छता को लेकर निर्देश दिए साथ ही स्वच्छता में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए । वही बाड़ी के वाहेगुरु एवं तेजरतन वेयरहाउस पहुंचकर उपार्जन कार्य का जायजा लिया गया। वही तहसील उदयपुरा पहुंचकर ग्राम छातेर में अमृत सरोवर तालाब का जायजा लिया। इसी दौरान तहसील उदयपुरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर एनआरसी कुपोषित बच्चों का भी जानकारी ली वही एनआरसी विभाग में एक बच्चा पाया गया और महिला बाल विकास अधिकारियों के लिए सचेत कराया की फील्ड पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता कुपोषित बच्चों को सर्वे का एनआरसी में भर्ती कराएं अगर बच्चों का वजन कम होता है तो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एनआरसी शासन द्वारा चलाई जा रही है इसमें बच्चों को कुपोषित भोजन कराया जाए इसी दौरान बरेली तहसील पहुंचकर कमिश्नर मालसिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरेली नगर पालिका बरेली का दौरा किया । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कुपोषित बच्चे भर्ती ना होने पर नाराजगी व्यक्त की वहीं एसडीएम मुग्दल, ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर यादव को सख्त निर्देश दिए है कि आंगनबाड़ी कार्यपालन अधिकारी को संज्ञान में लेकर कुपोषित बच्चों के क्षेत्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से सर्वे कर कुपोषित बच्चों का वजन कर भर्ती कराएं और उनका सही इलाज हो ।वही गेहूं उपार्जन केंद्रों को लेकर कमिश्नर से पत्रकार वार्ता की गई उन्होंने बताया कि मेरे संज्ञान में आया है। उनकी जांच करवाई जाएगी। वही पत्रकारों ने अवैध कॉलोनियों पर भी चर्चा की उन्होंने एसडीएम को एवं तहसीलदार को सख्त निर्देश दिए हैं कि अवैध कालोनियों की जांच की जाए। 2003 से एक महिला कर्मचारी ने कमिश्नर के सामने अपना रोना गाया उन्होंने उस को आश्वासन दिया कि तुम्हारी समस्या जल्द से जल्द हल की जाएंगी।

Related Articles

Back to top button