मानसी अंचिता 12 वीं व शिवेंन्द पौराणिक 10 वीं में टाप
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान l मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा बोर्ड परीक्षा के परिणाम गुरूवार को घोषित हुए l उमरियापान जनपद सदस्य शैलेंद्र पौराणिक की पुत्री मानसी अंचिता पौराणिक ने कक्षा 12 वीं में 79.6 प्रतिशत अंक अर्जित कर विद्यालय का नाम रोशन किया l छात्र शिवेंन्द पपौराणिक ने कक्षा 10 वीं में 83.4 प्रतिशत अंक हासिल कर उमरियापान का नाम गौरवान्वित किया । इनकी सफलता पर मास्टर शिवकुमार चौरसिया, अटल ब्यौहार, सुखदेव चौरसिया, सिद्दार्थ दीक्षित, मनोज चौरसिया, स्वतंत्र चौरसिया आदि ने शुभकामनाएं देते हुए इनके उज्जवल भविष्य की कामना की । कक्षा 10 वीं एवं 12 वीं की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले सभी छात्र छात्राओं को सरपंच अटल ब्यौहार ने हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी है।
सरपंच अटल ब्यौहार ने छात्र छात्राओं से आग्रह किया है कि आगामी बोर्ड परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन कर अपने माता पिता एवं उमरियापान क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे एवं अपने कौशल
और प्रतिभा से अवश्य ही सफलता के शिखर तक पहुँचेगे ।



