ज्योतिष

Aaj ka Panchang आज का पंचांग शुक्रवार, 02 जून 2023

आचार्य श्री गोपी राम (ज्योतिषाचार्य) जिला हिसार हरियाणा मो. 9812224501
✦••• जय श्री हरि •••✦
🧾 आज का पंचाग 🧾
शुक्रवार 02 जून 2023

ॐ श्री महालक्ष्म्यै च विद्महे विष्णु पत्न्यै च धीमहि तन्नो लक्ष्मी प्रचोदयात् ॐ॥
🌌 दिन (वार) – शुक्रवार के दिन दक्षिणावर्ती शंख से भगवान विष्णु पर जल चढ़ाकर उन्हें पीले चन्दन अथवा केसर का तिलक करें। इस उपाय में मां लक्ष्मी जल्दी प्रसन्न हो जाती हैं।
शुक्रवार के दिन नियम पूर्वक धन लाभ के लिए लक्ष्मी माँ को अत्यंत प्रिय “श्री सूक्त”, “महालक्ष्मी अष्टकम” एवं समस्त संकटो को दूर करने के लिए “माँ दुर्गा के 32 चमत्कारी नमो का पाठ” अवश्य ही करें ।
शुक्रवार के दिन माँ लक्ष्मी को हलवे या खीर का भोग लगाना चाहिए ।
शुक्रवार के दिन शुक्र ग्रह की आराधना करने से जीवन में समस्त सुख, ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है, दाम्पत्य जीवन सुखमय होता है बड़ा भवन, विदेश यात्रा के योग बनते है।
🔮 शुभ हिन्दू नववर्ष 2023 विक्रम संवत : 2080 नल, शक संवत : 1945 शोभन
🌐 संवत्सर नाम अनला
🔯 शक सम्वत : 1945 (शोभकृत् संवत्सर)
☸️ काली सम्वत् 5124
🕉️ संवत्सर (उत्तर) पिंगल
☣️ आयन – उत्तरायण
☀️ ऋतु – सौर ग्रीष्म ऋतु
🌤️ मास – ज्येष्ठ मास
🌖 पक्ष – शुक्ल पक्ष
📅 तिथि – ज्येष्ठ मास शुक्ल पक्ष त्रयोदशी तिथि 12:48 PM तक उपरांत चतुर्दशी
✏️ तिथि स्वामी – त्रयोदशी तिथि के स्वामी कामदेव को माना गया है। तथा तिथि में धन के स्वामी कुबेर जी है।
💫 नक्षत्र – नक्षत्र स्वाति 06:53 AM तक उपरांत विशाखा
🪐 नक्षत्र स्वामी – स्वाति नक्षत्र के स्वामी राहु यानि अधंकार है। तथा देवता वायु और सरस्वती जी है।
🔔 योग – परिघ योग 05:09 PM तक, उसके बाद शिव योग
प्रथम करण : तैतिल – 12:48 पी एम तक
द्वितीय करण : गर – 12:07 ए एम, जून 03 तक
🔥 गुलिक काल : – शुक्रवार को शुभ गुलिक प्रात: 7:30 से 9:00 तक ।
⚜️ दिशाशूल – शुक्रवार को पश्चिम दिशा का दिकशूल होता है।यात्रा, कार्यों में सफलता के लिए घर से दही में चीनी या मिश्री डालकर उसे खाकर जाएँ ।
🤖 राहुकाल -दिन – 10:30 से 12:00 तक राहु काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं करना चाहिए |

👸🏻 ब्रह्म मुहूर्त : 04:02 ए एम से 04:43 ए एम
🌇 प्रातः सन्ध्या : 04:23 ए एम से 05:24 ए एम
🌟 अभिजित मुहूर्त : 11:51 ए एम से 12:47 पी एम
🔯 विजय मुहूर्त : 02:38 पी एम से 03:33 पी एम
🐃 गोधूलि मुहूर्त : 07:13 पी एम से 07:34 पी एम
🏙️ सायाह्न सन्ध्या : 07:15 पी एम से 08:16 पी एम
💧 अमृत काल : 09:41 पी एम से 11:15 पी एम
🗣️ निशिता मुहूर्त : 11:59 पी एम से 12:39 ए एम, जून 03
❄️ रवि योग : 06:53 ए एम से 05:23 ए एम, जून 03
🚓 यात्रा शकुन-शुक्रवार को मीठा दही खाकर यात्रा पर निकलें।
👉🏽 आज का मंत्र-ॐ द्रां द्रीं द्रौं स: शुक्राय नम:।
🤷🏻‍♀️ आज का उपाय-लक्ष्मी मंदिर में छैने से बनी मिठाई चढ़ाएं।
🪵 वनस्पति तंत्र उपाय-गूलर के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
⚛️ पर्व एवं त्यौहार – शिवराज शक 350 प्रारंभ/ शिवराज्याभिषेकोत्सव दिवस/ देवदर्शन/ महाराणा प्रतापसिंह जयंती, अभिनेत्रा राज कपूर पुण्य तिथि, ‘भारतीय व्यवसायी’ नटराजन चंद्रशेखर जन्म दिवस, निर्माता-निर्देशक मणि रत्नम जन्म दिवस, वैज्ञानिक प्राण कृष्ण पारिजा स्मृति दिवस, विश्व गायत्री परिवार के संस्थापक पण्डित श्रीराम शर्मा आचार्य पुण्यतिथि, राजीव गांधी आवास योजना दिवस, शेरवुड कॉलेज की स्थापना दिवस, अंतर्राष्ट्रीय यौनकर्मी दिवस
✍🏼 तिथि विशेष:- त्रयोदशी तिथि को बैंगन त्याज्य होता है। अर्थात आज त्रयोदशी तिथि में भूलकर भी बैंगन की सब्जी या भर्ता नहीं खाना चाहिए। त्रयोदशी तिथि जयकारी अर्थात विजय दिलवाने वाली तिथि मानी जाती है। यह त्रयोदशी तिथि सर्वसिद्धिकारी अर्थात अनेकों क्षेत्रों में सिद्धियों को देनेवाली तिथि मानी जाती है। यह त्रयोदशी तिथि जया नाम से विख्यात मानी जाती है। यह त्रयोदशी तिथि शुक्ल पक्ष में शुभ और कृष्ण पक्ष में अशुभ फलदायिनी होती है।
🏘️ Vastu tips 🏚️
यदि आप का घर पूर्वमुखी है या उत्तरमुखी है तो उस दिशा को स्वच्छ रखें। दक्षिण या पश्चिम में है तो उस दिशा के कमरों को साफ-सुथरा और सजा कर रखना चाहिए। यदि आप घर की मरम्मत करवा रहे हैं तो ध्यान दें कि घर में कोई भी मशीनरी बंद अवस्था में न पड़ी हो। उसे तुरंत इस्तेमाल में लाएं या फिर किसी के जरूरत की हो तो उसको दे दें। यदि घर सजाने के लिए पुष्प लगा रहे हैं तो कैक्टस का पैधा नहीं लगाना चाहिए। पुष्पों के गमले लगाना ठीक होता है। पुष्प अगर सुगन्धित है तो उसे घर की खिड़कियों के आसपास ही लगाएं।
दीवाली पर रसोई घर में भी काफी समय व्यतीत होता है। रसोई में टूटे-फूटे कप-प्लेट या टूटी हुई क्राॅकरी हो तो उसे हटा दें। सिंक, स्लैव आदि की सफाई में इस्तेमाल होने वाला पोछा आदि लोगों की आंखों के सामने नहीं आना चाहिए। ये चीजें घर में आने वाले मेहमान को दिखाई न पड़ें तो अच्छा है। बाथरूम, सिंक, गार्डेन आदि के नल में पानी न टपके। इसके लिए वास्तु ठीक कराएं अन्यथा धन की हानि का सामाना करना पड़ सकता है। घर की आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है।
🗝️ जीवनोपयोगी कुंजियां ⚜️
क्या आपको पता है कि दुनिया में सबसे महंगा दूध किस जानवर का है। आपको लग रहा होगा कि गाय का नही, शेरनी का भी नही, ऊंटनी का तो बिल्कुल नही। दुनिया में सबसे महंगा दूध है गधी का। जी हां विदेशों में इसकी बहुत ज्यादा डिमांड है। यहां गधी के एक लीटर दूध की कीमत है 160 डॉलर यानी लगभग 13 हजार रुपये पर लीटर।
अब आता है गोट मिल्क यानी बकरी के दूध का। जो 150 रुपये प्रति लीटर के दाम से बिकता है। पॉपुलैरिटी के मामले में बकरी का दूध गाय के दूध का क्लोज कॉम्पिटिटर है। हालाँकि, इसके स्वाद में बड़ा अंतर होता है। जबकि गधी, ऊँट और भैंस के दूध का स्वाद गाय के दूध की तरह ही होता है।
💉 आरोग्य संजीवनी 🩸
एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से है भरपूर जब हड्डियों के बीत प्यूरिन पथरियां जमा होने लगती हैं और उनमें गैप आने लगता है तो हम गाउट के शिकार हो जाते हैं। ऐसे में केले के फूलों का एंटीइंफ्लेमेटरी गुण तेजी से काम करते हैं और इस दर्द में कमी लाते हैं।
किडनी के काम काज में तेजी लाते हैं केले के फूलों की खास बात ये है कि इन फूलों में एल्कलाइन (alkaline) गुण होता है जो कि पथरी की समस्या में तेजी से काम कर सकते हैं। ये प्यूरिन के पथरी को पचा सकते हैं और किडनी के काम काज में तेजी लाते हैं जिससे शरीर में यूरिक एसिड जमा नहीं होता और बॉडी पेशाब के साथ खुद को डिटॉक्स कर लेती हैं।
📖 गुरु भक्ति योग 🕯️
आचार्य श्री गोपी राम ने नौकरी,व्यापार या फिर किसी भी क्षेत्र में तरक्की और सफल होने के लिए कुछ नियम बताए हैं। इन नियमों का मानकर कई लोगों के खूब नाम और पैसा कमाया। अगर आप भी सफल लोगों की इसी लिस्ट में शामिल होना चाहते हैं, तो इन नियमों का पालन करें।
मूर्खों से बनाएं दूरी कहते हैं कि हमेशा मुकरौं से सौ कदम की दोर्री बनाकर रखें। कभी किसी मूर्ख के साथ विवाद ना करें। मूर्खों से बात करने पर आप खुद का नुकसान करते हैं। ऐसे लोग आपकी इज्जत भी नहीं करते साथ ही मूर्खों के साथ हुए विवाद के बाद मानसिक परेशानी भी झेलनी पड़ती है।
अपनी कमजोरी किसी से न साझा करें अपनी कमजोरी किसी को ना बताएं। आचार्य श्री गोपी राम कहते हैं कि जैसे ही आपकी कमजोरी किसी को पता चल जाती है तो वो उसका फायदा उठाता है। इसलिए आत्म सम्मान के लिए अपनी कमजोरी किसी को ना बताएं।
पैसे की कदर करना धन की इज़्ज़त करनी चाहिए। आजकल के जमाने में धन है तो जीवन है, धन है तो इज्जत है और धन है तो सुख है। आप जितना कमाते हैं ये महत्वपूर्ण नहीं है। बल्कि जरुरी ये हैं कि आप कितना बचाते हैं। धन का दुर्पयोग कभी नहीं करना चाहिए।
सुनी सुनाई बातों पर यकीन न करें कहते हैं दूसरों की बातों में तुरंत नहीं आना चाहिए। सुनी सुनाई बातों पर तो बिलकुल भी भरोसा नहीं करना चाहिए। अगर कोई आपसे आकर ये कहते है कि कोई आपका प्रिय आपकी बुराई कर रहा था तो उनकी बात पर कभी यकीन न करें। ऐसे लोग अक्सर रिश्तों में फुट डालते हैं।
दूसरों से अपेक्षा न रखना खुश रहना है तो दूसरों से अपेक्षा न करें। हालांकि ये करना मुश्किल है लेकिन फिर भी अगर आप किसी से अपेक्षा ना रखें और लगाव से दूर रहे तो आपको सफलता की सीढ़ियां चढ़ने से कोई रोक नहीं सकता।
◄┉┉┉┉┉┉༺✦ᱪ✦༻┉┉┉┉┉┉►
⚜️ इस त्रयोदशी तिथि के देवता मदन (कामदेव) हैं। शास्त्रानुसार भगवान कृष्ण और रुक्मिणी के पुत्र हैं भगवान कामदेव। कामदेव प्रेम और आकर्षण के देवता माने जाते हैं। जिन पुरुषों अथवा स्त्रियों में काम जागृत नहीं होता अथवा अपने जीवन साथी के प्रति आकर्षण कम हो गया है, उन्हें आज के दिन भगवान कामदेव का उनकी पत्नी रति के साथ पूजन करके उनके मन्त्र का जप करना चाहिये। कामदेव का मन्त्र – ॐ रतिप्रियायै नम:। अथवा – ॐ कामदेवाय विद्महे रतिप्रियायै धीमहि। तन्नो अनंग: प्रचोदयात्।
आज की त्रयोदशी तिथि में सपत्निक कामदेव की मिट्टी कि प्रतिमा बनाकर सायंकाल में पूजा करने के बाद उपरोक्त मन्त्र का जप आपका वर्षों का खोया हुआ प्रेम वापस दिला सकता है। आपके चेहरे की खोयी हुई कान्ति अथवा आपका आकर्षण आपको पुनः प्राप्त हो सकता है इस उपाय से। जो युवक-युवती अपने प्रेम विवाह को सफल बनाना चाहते हैं उन्हें इस उपाय को करना चाहिये। जिन दम्पत्तियों में सदैव झगडा होते रहता है उन्हें अवश्य आज इस उपाय को करना चाहिये।
त्रयोदशी तिथि ज्योतिषशास्त्र में अत्यंत श्रेष्ठ माना गया है। इस तिथि में जन्म लेने वाला व्यक्ति महापुरूष होता है। इस तिथि में जन्म लेने वाला व्यक्ति बुद्धिमान होता है और अनेक विषयों की अच्छी जानकारी रखने वाला होता है। यह व्यक्ति काफी विद्वान होता है तथा अन्यों के प्रति दया भाव रखने वाला एवं किसी की भी भलाई करने हेतु सदैव तत्पर रहने वाला होता है । इस तिथि के जातक समाज में काफी प्रसिद्धि हासिल करते ही हैं।

Related Articles

Back to top button