मध्य प्रदेश

गौरझामर गुगवारा गांवों के मध्य करंजुवा नदी पर सेतु निर्माण की मांग

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । गौरझामर एवं गुगवारा ग्राम पंचायत मुख्यालय ऐसे दो सबसे बडे अति निकटतम कस्बे है जिन्हें करंजुवा नदी आपस में विभाजित करती है गौरझामर में दो हाट बाजार लगते हैं जिनका वास्ता गुगवारा ग्राम के साथ सालाबारा खोडी सिमरिया सुजानपुर आदि गांवो से हरदम रहता है आम ऋतुओ में तो इन गांवों के सैकड़ों किसान मजदूर आदि ऐनकेन प्रकरेण‌ अपने काम से पोषक एवं व्यापारिक नगर गौरझामर को गुगवारा ग्राम से होते हुए करंजुवा नदी पार कर आते हैं बता दें कि जिस मार्ग से यह ग्रामीण गौरझामर आवागमन करते हैं वह मार्ग के बीच में करंजुवा नदी पर रिपटा पुल होने के कारण बारहमासी नहीं है परिणाम स्वरूप गुगवारा ग्राम सहित संबंधित गांव के लोगों को बरसात के मौसम में रिपटा पुल पर बाढ़ का पानी होने के कारण उन्हें चक्कर दार रास्तों से गौरझामर आना पड़ता है ग्राम वासियों ने गौरझामर गुगवारा गांव के बीच बहने वाली करंजुवा नदी के ऊपर बडा पुल ,सेतु ,बनाने की मांग की है, जनापेक्षा है शासन इस ओर शीघ्र ध्यान देकर रिपटा पुल के स्थान पर बड़ा सेतु निर्माण की मांग शीघ्र पूरी करेंगे।

Related Articles

Back to top button